शिव भक्ति में लीन रहते हैं अक्षय कुमार, ‘महाकाल चलो’ के साथ एक अनोखा ऑडियो-विजुअल अनुभव किया प्रस्तुत 

गीत ‘शंभू’ के साथ गायन में डेब्यू किया था

शिव भक्ति में लीन रहते हैं अक्षय कुमार, ‘महाकाल चलो’ के साथ एक अनोखा ऑडियो-विजुअल अनुभव किया प्रस्तुत 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आस्था भगवान शिव में गहरी है।

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आस्था भगवान शिव में गहरी है। वर्ष 2024 में, अक्षय कुमार ने अपने भक्ति गीत ‘शंभू’ के साथ गायन में डेब्यू किया, जो पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित था। इस गीत की रिलीज के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद, ‘शंभू’ ने यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सिर्फ ‘शंभू’ ही नहीं, अक्षय कुमार की भगवान महादेव के प्रति भक्ति को दर्शाने वाले और भी कई उदाहरण हैं।  

फिल्म ‘लक्ष्मी’ का गीत ‘बम भोले’ भी उसी ऊर्जा से भरा हुआ था, जो अक्षय की भगवान शिव के प्रति आस्था को प्रकट करता है। भारतीय पॉप बीट्स, दमदार संगीत और आध्यात्मिकता से सराबोर इस गाने ने खासकर जेन-ज़ी पीढ़ी के बीच खासा लोकप्रियता हासिल की। अक्षय कुमार ने पूरी शक्ति के साथ नृत्य किया, मानो भगवान शिव को प्रसन्न कर रहे हों। उनके जबरदस्त अवतार ने इस गीत की ऊर्जा को और अधिक प्रबल बना दिया, जिससे यह ट्रैक बेहद प्रभावशाली बन गया।  

अब ‘महाकाल चलो’ को इस तरह तैयार किया गया है कि यह दिव्य महाकाल की गर्जना को समाहित करता है। अक्षय कुमार ने इस गीत को पालाश सेन और विक्रम मोंट्रोस के साथ गाया है। यह सिर्फ एक संक्रामक ट्रैक ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की भगवान शिव के प्रति अपार श्रद्धा का भी शक्तिशाली प्रदर्शन है। इस गीत में अक्षय, शिव की ऊर्जा में पूरी तरह डूबकर शक्ति और भक्ति का अछ्वुत संचार करते हैं। उन्होंने कई बार अपनी आस्था के बारे में बात की है और कहा है कि वह लंबे समय से शिव भक्त हैं और समय के साथ उनकी भक्ति और गहरी होती गई है। अब ‘महाकाल चलो’ के साथ, अक्षय कुमार ने एक अनोखा ऑडियो-विजुअल अनुभव प्रस्तुत किया है।  

अक्षय कुमार की भगवान शिव के प्रति भक्ति सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है। फिल्म ‘ओएमजी 2’में उनके किरदार की गंभीरता और संयम को दर्शकों ने खूब सराहा। अब वह अपने तेलुगु डेब्यू ‘कन्नप्पा’ में भी आध्यात्मिक क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है और यह 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। वहीं, ‘महाकाल चलो’ में अक्षय की अभिव्यक्ति और भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है, और यह गीत दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है।

Read More ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए, जानें अभिनेताओं ने क्या कहा 

 

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Read More बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी : सलमान खान ने की धमाकेदार एंट्री, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट सहित अन्य कंटेस्टेंट्स हुए शामिल 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प