अली अब्बास जफर की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी रिलीज, वाईआरएफ ने रिलीज डेट की घोषित
फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में
यशराज फिल्म्स ने अली अब्बास जफर निर्देशित अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट घोषित की। अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में। यूके में शूट हुई फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे।
मुंबई। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 26 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की गई है।
फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान अली अब्बास जफर ने संभाली है। निर्माता-निर्देशक की यह पांचवीं साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।वाईआरएफ को उम्मीद है कि रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jul 2026 16:29:14
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि चित्तौड़गढ़ में आकाशीय...

Comment List