अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले- मुझे गर्व है कि वे मेरे पड़ोसी हैं

दोनों कलाकार वर्ष 1980 के दशक की फिल्म 'युद्ध’में एक साथ नजर आए थे

अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले- मुझे गर्व है कि वे मेरे पड़ोसी हैं
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिग्गज अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'दोस्तों का दोस्त’बताया है।अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पड़ोसी हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने दिग्गज अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'दोस्तों का दोस्त’बताया है।अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पड़ोसी हैं। स्टार प्लस के शो 'इंडिया के टॉप 1त्न- द अनिल कपूर शो’ में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती का जिक्र किया। दोनों कलाकार वर्ष 1980 के दशक की फिल्म 'युद्ध’में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा दोनों वास्तविक जीवन में भी पड़ोसी हैं। शो के 'ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल एपिसोड में बिहार के प्रतिभागी लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताते हुए कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत, जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से सुनाई। उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं की चर्चा करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का भी उल्लेख किया।

अनिल कपूर ने कहा, मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब। वे बिहार से हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वह बहुत बढिय़ा इंसान हैं और मैं दिल से उन्हें चाहता हूं। शत्रुघ्न साहब दोस्तों के दोस्त हैं और मुझे गर्व है कि वे मेरे पड़ोसी हैं।गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले तेलंगाना के गिग वर्कर्स से उनकी बातचीत हुई थी और उन्होंने अपनी समस्याएं बताई थीं। उस समय उन्होंने उनकी मांगें पूरी करने और उन्हें संरक्षण देने का वादा किया गया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी मौजूद थे। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर