69 की उम्र में अनिल कपूर के स्टाइल का खुला राज : बेटी रिया करती हैं खास स्टाइलिंग, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा
स्टार प्लस के गेम शो 'इंडिया के टॉप 1त्न’ में बातचीत के दौरान खुलासा किया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी अपने फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर के शानदार फैशन सेंस के पीछे उनकी बेटी और मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर का खास योगदान है। अनिल कपूर ने स्टार प्लस के गेम शो 'इंडिया के टॉप 1त्न’ में बातचीत के दौरान खुलासा किया कि रिया उनकी पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं और उनके लुक्स को लेकर खास तौर पर ध्यान देती हैं।
कार्यक्रम में कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने अनिल कपूर से पूछा कि क्या उनकी बेटियों सोनम और रिया के बीच भी कपड़ों को लेकर लड़ाई होती थी, जैसा कि उनके और उनकी बहन के बीच होता है। इस पर अनिल कपूर ने बताया कि दोनों बहनों के बीच कभी कपड़ों को लेकर विवाद नहीं हुआ। उन्होंने दोनों के बचपन से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा किए। उन्होंने बताया कि सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का शौक था, जबकि रिया अपनी गुड़यिों को अलग-अलग अंदाज में तैयार करने में घंटों बिताती थीं।
अनिल कपूर ने कहा कि रिया बचपन से ही फैशन को लेकर बेहद रचनात्मक रही हैं। आज भी वह खुद भले ही ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनना पसंद करती हों, लेकिन परिवार के बाकी सदस्यों के पहनावे पर उनकी पूरी नजर रहती है। वह उन्हें अलग-अलग लुक्स के सुझाव देती हैं और अनिल कपूर को भी स्टाइल करती हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट के साथ काम किया है, उनमें से कई के नाम रिया ने ही सुझाए हैं। उन्होंने रिया को परफेक्शनिस्ट बताते हुए कहा कि जब तक वह किसी लुक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जातीं, तब तक अलग-अलग विकल्प आजमाती रहती हैं। अनिल कपूर के मुताबिक, जब सोनम और रिया साथ काम करती हैं तो उनकी जोड़ी कमाल कर देती है।

Comment List