महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी : दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 5 मेधावी विद्यार्थियों को 6 स्वर्ण पदक

टेक्नोलॉजी के 9वें दीक्षांत समारोह

महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी : दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 5 मेधावी विद्यार्थियों को 6 स्वर्ण पदक
डिग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का भाव नजर आया। समारोह की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है।

जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के 9वें दीक्षांत समारोह के पहले दिन शनिवार को 313 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं। इस दौरान 5 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुल 6 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। डिग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों में गर्व का भाव नजर आया। समारोह की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रहीं। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग गायत्री ए. राठौड़ और प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. भवानी शंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन-कम-चांसलर डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने की। प्रथम दिवस पर एमबीबीएस के 139, बीएचए के 19, बीडीएस के 53, बीपीटी के 66, बीओटी के 19 और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के 17 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं। स्वर्ण पदकों में एमबीबीएस के 2, बीएचए का 1, बीडीएस के 2 और बीपीटी का 1 पदक शामिल रहा। अतिथियों ने नवदीक्षित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चिकित्सा क्षेत्र में ईमानदारी, नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक
तृणमूल कांग्रेस ने संसद सत्र से पहले अपने सांसदों को सख्त व्हिप जारी किया है। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने...
जयपुर ज्वैलरी शो, 1200 से अधिक बूथ और 650 से ज्यादा एग्जीबिटर्स होंगे शामिल
मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे
पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 29 नवंबर को रवि पुष्य पर होगा पंचामृत अभिषेक, 1008 मोदक अर्पित होंगे
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
फायरिंग अभ्यास के बाद पिस्टल चेक करते समय चली गोली, कांस्टेबल घायल