‘सा रे गा मा पा 2026’ में अनु मलिक की खास एंट्री, स्पेशल जज बनकर सजाएंगे सुरों की महफिल

जज के रूप में यह उनका चौथा पड़ाव

‘सा रे गा मा पा 2026’ में अनु मलिक की खास एंट्री, स्पेशल जज बनकर सजाएंगे सुरों की महफिल
जी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग  रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2026’में संगीतकार, गायक और गीतकार अनु मलिक की खास एंट्री होने जा रही है । भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को समर्पित इस मंच पर देशभर की नई प्रतिभाओं को अपनी गायकी का हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है।

मुंबई। जी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग  रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2026’में संगीतकार, गायक और गीतकार अनु मलिक की खास एंट्री होने जा रही है । अनु मलिक आने वाले कुछ हफ्तों तक स्पेशल जज के रूप में शो का हिस्सा बनेंगे और उभरते गायकों की प्रतिभा को परखते नजर आएंगे। 'हदुस्तान का संगीतस्थान’ बनने की थीम के साथ शुरू हुए इस सीजन में शंकर महादेवन, जावेद अली, नीति मोहन और कुमार सानू जज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि श्रेयस तलपड़े शो की मेजबानी कर रहे हैं। भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को समर्पित इस मंच पर देशभर की नई प्रतिभाओं को अपनी गायकी का हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है।

अनु मलिक इससे पहले भी 'सा रे गा मा पा’ से जुड़े रहे हैं। इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी वापसी शो के लिए खास होगी। जज के रूप में यह उनका चौथा पड़ाव है । उनकी मौजूदगी से प्रतियोगियों को संगीत के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलने की उम्मीद है। शो में वापसी को लेकर अनु मलिक ने कहा कि 'सा रे गा मा पा’ से उनका वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है और यहां लौटना कई खूबसूरत यादों को ताजा करता है। युवा गायकों के जुनून और प्रतिभा को करीब से देखना हमेशा सुखद अनुभव होता है। उनका मानना है कि गायकी केवल सुर और ताल तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी गीत में भावनाओं को उतारना और श्रोताओं के दिल तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि हर गायक का अपना अंदाज और अपनी कहानी होती है, जो संगीत को खूबसूरत बनाती है। 

प्रतिभाशाली प्रतियोगियों, शानदार प्रस्तुतियों और संगीत जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ 'सा रे गा मा पा 2026’ भारतीय संगीत का जश्न मना रहा है। अनु मलिक की विशेष मौजूदगी से शो के आगामी एपिसोड और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। 'सा रे गा मा पा 2026’ का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे  टीवी पर किया जा रहा है।

 

Read More "भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी

Read More जयपुर में सजा सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड-2026 का फिनाले, घूमर की धुन पर थिरकीं 40 देशों की सुंदरियां

Read More अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा कार्यसमिति बैठक: मिशन-2027 के लिए उप्र भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपे पांच बड़े लक्ष्य भाजपा कार्यसमिति बैठक: मिशन-2027 के लिए उप्र भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपे पांच बड़े लक्ष्य
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए...
विश्वविद्यालयों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कोर्स विकसित करने के निर्देश, उत्कृष्टता केंद्र बनाने पर जोर 
चार दिन में दो घटनाओं से अभिभावकों में दहशत : स्कूल से कॉलेज तक असुरक्षित बच्चे, सवालों के कठघरे में सुरक्षा इंतजाम
झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला  
उत्तराखंड: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार; राहत-बचाव अभियान शुरू
पहला करवा चौथ : पत्नी ही नहीं, पिया ने भी किया पहला व्रत
दवा लिखी और समझो हो गए चक्करघिन्नी