‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

आरामदायक और आसानी से पहनने वाली लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल

‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

तृप्ति डिमरी को ‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ की पहली ब्रांड एंबेसडर बनाया। ब्रांड ने समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन लॉन्च, आरामदायक लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल। तृप्ति ने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और पहचान को बढ़ावा देने वाला बताया।

मुंबई। ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, ‘एपैरल ग्रुप’ ने तृप्ति डिमरी कोविक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ की पहली ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ‘विक्टोरिया सीक्रेट’, जिसमें इसके प्रमुख ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट और पिंक शामिल हैं, ने भारत में अपना समर सिग्नेचर कैंपेन लॉन्च किया है। यह ब्रांड्स आत्मविश्वास, खुशी और आकर्षण को बढ़ावा देने पर फोकस करते हैं। इस कैंपेन में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और नई ब्रांड एंबेसडर तृप्ति डिमरी नजर रही हैं।

समर सिग्नेचर कलेक्शन में आरामदायक और आसानी से पहनने वाली लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल हैं, जिनमें ब्रांड का सिग्नेचर स्ट्राइप डिजाइन देखने को मिलता है। इस कलेक्शन की सादगी और ग्लैमर के साथ तृप्ति का सहज आत्मविश्वास इस कैंपेन को और भी खास बनाता है। इस कलेक्शन में सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो टी-शर्ट, वायरलेस ब्रा और सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो पैंटी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो रोजमर्रा के आराम के लिए बनाए गए हैं। वहीं, स्लीपवेयर में सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन स्लिप और सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन लॉन्ग पायजामा सेट शामिल हैं, जो आराम के साथ हल्कापन और लग्जरी एहसास देते हैं। इसके साथ ही समर सिग्नेचर के साथ कूल एयर कलेक्शन और कैंपेन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें तृप्ति डिमरी नजर रही हैं।

तृप्ति डिमरी ने कहा- ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ के साथ जुड़कर मैं बेहद उत्साहित हूँ। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो हर महिला की अपनी पहचान को सेलिब्रेट करता है और उसे आत्मविश्वास के साथ खुद को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। सिग्नेचर कूलब्रा और समर सिग्नेचर कलेक्शन खास तौर पर आराम और सहजता पर आधारित हैं और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई।

 

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

Read More अली अब्बास जफर की फिल्म में पहली बार स्क्रीन पर डांस करते नजर आएंगे अहान पांडे, फैंस एक्साइटेड

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन