'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज

रितेश देशमुख और फराह खान के साथ मंच साझा किया

'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
अभिनेता अर्जुन कपूर ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में मेहमान होस्ट के रूप में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता। रितेश देशमुख और फराह खान के साथ उनकी सहज होस्टिंग, हाजिरजवाबी और प्रतिभागियों से जुड़ाव की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही।

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर ने रियलिटी शोलॉक अपके दूसरे सीजन में अपनी मेहमान होस्टिंग से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ मंच साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना हो रही है।

एपिसोड में अर्जुन कपूर नेइल्जाम 2.0’, ‘रोचक सवालों’ औरजनता की आवाज’ जैसे सेगमेंट के माध्यम से शो में नया उत्साह जोड़ा। दर्शकों ने उनकी सहजता, हाजिरजवाबी और प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित करने की क्षमता की प्रशंसा की है।

सोशल मीडिया पर एक दर्शक ने लिखा कि अच्छे होस्ट वही होते हैं, जो बातचीत का हिस्सा महसूस होते हैं, कि उसे नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं और अर्जुन कपूर में यही विशेषता दिखाई देती है। वहीं, अन्य दर्शकों ने कहा कि उनकी मौजूदगी से प्रतिभागी सहज महसूस करते हैं, जो किसी भी सफल होस्ट की महत्वपूर्ण पहचान होती है।

कुछ प्रशंसकों ने अर्जुन कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस, आत्मीयता और हास्यबोध की भी सराहना की। कई दर्शकों ने यह राय व्यक्त की कि उन्हें भविष्य में पूरे शो की मेजबानी करते हुए देखना दिलचस्प होगा।

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे इस एपिसोड को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाओं से संकेत मिलता है कि अर्जुन कपूर की मेहमान होस्टिंग ने शो में मनोरंजन और रोमांच का नया आयाम जोड़ा है।

Read More मिर्ज़ापुर की फिल्म में जयपुर के रंगकर्मी नरेन्द्र बबल निभाएंगे भूमिका, जानें रिलीज डेट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष...
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत
हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
संस्कृत दिवस-28 को...राजस्थान की संस्कृत शिक्षा अनदेखी की चपेट में, संस्कृत विश्वविद्यालय में एक मात्र सहायक कुलसचिव