पारुल गुलाटी ने अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, वाहेगुरु का धन्यवाद कर लिया आशीर्वाद 

अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित 

पारुल गुलाटी ने अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, वाहेगुरु का धन्यवाद कर लिया आशीर्वाद 
अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने सफर और काम के लिए वाहेगुरु का धन्यवाद किया। पारुल ने कहा कि फिल्म उनके लिए खास है और कपिल शर्मा के साथ काम करना सुखद अनुभव रहा।

मुंबई। अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने हाल ही में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाकर अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज से पहले आशीर्वाद लिया। पारुल गुलाटी अपनी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। पारुल के लिए यह यात्रा एक भावनात्मक पल था, जहां उन्होंने अपने अब तक के सफर के लिए वाहेगुरु का धन्यवाद किया।

पारूल ने अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा- स्वर्ण मंदिर हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। यहाँ आते ही मुझे शांति और सादगी का एहसास होता है। मैं यहाँ वाहेगुरु का धन्यवाद करने आई थी। अपने काम, अपनी तरक्की और उन सभी खूबसूरत मौकों के लिए जो मेरे रास्ते में लगातार आते रहते हैं। इस यात्रा ने मुझे यह याद दिलाया कि जिंदगी आपको जहाँ भी ले जाए, जमीन से जुड़े रहना कितना जरूरी है।

अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा- ‘किस किसको प्यार करूं 2’ मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। कपिल शर्मा के साथ काम करना एक बेहद खुशी देने वाला और सीख से भरा अनुभव रहा। फिल्म में बहुत भावनाएँ हैं और मैं चाहती हूँ कि दर्शक इसे जल्द से जल्द देखें। मैं इस नए सफर की शुरुआत वाहेगुरु के आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना चाहती थी।

 

Read More जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित