बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में

हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे बड़े सितारों का शेड्यूल पहले से कहीं ज्यादा व्यस्त नजर आ रहा

बॉक्स ऑफिस की अगली जंग के लिए तैयार बॉलीवुड सितारे, जानें सनी देओल से लेकर कार्तिक आर्यन तक की दमदार लाइनअप के बारे में
बॉलीवुड के बड़े सितारे सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन आने वाले वर्षों में फिल्मों की लंबी लाइनअप के साथ व्यस्त। सनी देओल 8, अक्षय 6, अजय 5, सलमान 3 और रणबीर-कार्तिक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल।

मुंबई। हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे आने वाले वर्षों के लिए फिल्मों की लंबी और महत्वाकांक्षी लाइनअप के साथ तैयार हैं। आने वाले कुछ सालों में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा रहेगा, इसकी होड़ अभी से शुरू हो चुकी है। कई बड़े बजट की फिल्में, फ्रेंचाइजी इंस्टॉलमेंट्स और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में लगे हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे बड़े सितारों का शेड्यूल पहले से कहीं ज्यादा व्यस्त नजर रहा है। खास बात यह है कि सनी देओल, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों के पास आने वाले वर्षों के लिए फिल्मों की लंबी कतार है, जो उन्हें बॉलीवुड के सबसे व्यस्त और चर्चित अभिनेताओं में शामिल कर रही है। माना जा रहा है कि माइथोलॉजिकल ड्रामा, हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और बड़े पैमाने की एंटरटेनर फिल्मों के जरिए ये सितारे सिर्फ बॉक्स ऑफिस का भविष्य तय करेंगे, बल्कि हिंदी सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ भी और मजबूत करेंगे।

फिलहाल, इस लिस्ट में सबसे आगे हैं सनी देओल, जो अपने करियर के सबसे व्यस्त और सफल दौर में हैं।गदर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी के बाद अभिनेता के पास इस वक्त करीब 8 बड़ी फिल्में हैं, जिनमेंरामायण पार्ट 1’,‘रामायण पार्ट 2’,‘लाहौर 1947’,‘जाट 2’, ‘बाप’,‘गबरू’,‘एंथनीऔर निर्देशक निखिल नागेश भट्ट की एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी इन फिल्मों में दर्शक उन्हें अलग-अलग किरदार निभाते देखेंगे, जिनमें कुछ एक्शन हैं, तो कुछ बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स और मल्टीस्टारर कहानियों का हिस्सा होंगी।

दूसरा नाम आता है अक्षय कुमार का, जो एक बार फिर बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में शामिल हो चुके हैं। उनके पास अभीवेलकम टू जंगल’,‘हेरा फेरी 3’,‘भागम भाग 2’,‘गोलमाल 5’,‘हैवानऔरसमुकजैसी लगातार कुछ 6 फिल्में लाइनअप में हैं। अक्षय लंबे समय से इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा काम करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्मों की सूची इस पहचान को और मजबूत करती है। कॉमेडी फ्रेंचाइजी और नए कॉन्सेप्ट्स का मिश्रण दर्शाता है कि वे मनोरंजन के साथ प्रयोग करने में भी विश्वास रखते हैं।

अजय देवगन भी फ्रेंचाइजी फिल्मों पर बड़ा दांव खेलते नजर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्मों मेंधमाल 4’,‘द्दश्यम 3’,‘रेंजर’,‘गोलमाल 5’ औरशैतान 2’ शामिल हैं। सस्पेंस, कॉमेडी, एक्शन और सुपरनैचुरल जॉनर का यह मिश्रण दर्शाता है कि अजय अपने दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक तरीके से प्रोजेक्ट्स चुन रहे हैं।

Read More ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री : निभाएंगे विक्रम मलिक का किरदार, जानें रिलीज डेट

सलमान खान, अब भी बॉलीवुड के सबसे बड़े और भरोसेमंद सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। अभिनेता के पास फिलहाल 3 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमेंमातृभूमिके अलावा निर्देशक वामशी पैदिपल्ली के साथ राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. (राज एंड डीके) की जोड़ी के साथ भी फिल्में शामिल हैं। सलमान की हर फिल्म को लेकर दर्शकों और ट्रेड सर्कल्स में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

Read More भरोसे और रणनीति के खेल ‘एलायंस’ का ट्रेलर रिलीज : कुणाल खेमू होंगे होस्ट, जानें प्रीमियर डेट

रणबीर कपूर ने भी अपने करियर के लिए बेहद सोच-समझकर फिल्में चुनी हैं।रामायण पार्ट 1’,‘रामायण पार्ट 2’, निर्देशक संजय लीला भंसाली कीलव एंड वॉरऔर बहुप्रतीक्षितएनिमल पार्कजैसी फिल्मों के जरिए रणबीर खुद को बॉलीवुड के सबसे बड़े समकालीन सितारों में मजबूती से स्थापित कर रहे हैं।

Read More 52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में

कार्तिक आर्यन, जिनकी आने वाली फिल्में उनके लगातार बढ़ते स्टारडम को दर्शाती हैं।नागजिला’,‘कैप्टन इंडिया’, निर्देशक अनुराग बासु की म्यूजिकल लव स्टोरी के अलावा निर्देशक कबीर खान के साथ एक स्पोट्र्स ड्रामा कर रहे, कार्तिक के पास फिलहाल 4 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए वे खुद को बॉलीवुड की नई पीढ़ी के सबसे बड़े सितारों में शामिल कर चुके हैं। फैंटेसी, रोमांस, एडवेंचर और कमर्शियल एंटरटेनमेंट के मिश्रण वाली उनकी लाइनअप यह दिखाती है कि वे अपने फिल्मी सफर को लगातार नए आयाम देने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, दर्शकों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के साथ कार्तिक का यह दमदार फिल्मी कैलेंडर उनके स्टारडम को और मजबूत करता नजर रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना