पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना

फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी भी नजर आएंगी

पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि पहली बार छठ पूजा मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि पंजाबी परिवार से होने के कारण उन्होंने पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि पहली बार छठ पूजा मनाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि पंजाबी परिवार से होने के कारण उन्होंने पहले कभी छठ पूजा नहीं मनाई थी। सूरज बडज़ात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया’ के गीत 'बुलाए छठी मां’ की शूटिंग के दौरान पहली बार इस पर्व का अनुभव करना उनके लिए बेहद खास और भावुक कर देने वाला रहा। फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी भी नजर आएंगी। 'बुलाए छठी मां’ गीत में छठ पूजा की आस्था, भक्ति और परंपराओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

आयुष्मान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छठ पूजा से जुड़ी भावनाओं और लोगों को एकजुट करने की इसकी खूबी ने उन्हें काफी प्रभावित किया। प्रत्येक रस्म का अपना विशेष महत्व है और उसके पीछे अटूट आस्था एवं भक्ति जुड़ी हुई है। उनके लिए यह अनुभव केवल एक गाने की शूटिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि एक खूबसूरत परंपरा को करीब से जानने और उसका हिस्सा बनने का अवसर था।आयुष्मान खुराना ने बताया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स श्य की शूटिंग से पहले निर्देशक सूरज बडज़ात्या ने पूरी कास्ट को एक साथ बुलाकर छठ पूजा का गीत सुनाया था। यह बेहद भावुक क्षण था और वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई थीं। इस अनुभव ने पूरे ²श्य को और भी अर्थपूर्ण बना दिया।

आयुष्मान ने कहा कि पूरी कास्ट सूरज बडज़ात्या के छठ पूजा के ²श्य को प्रस्तुत करने के तरीके और इस पर्व की परंपराओं एवं भावनाओं को वास्तविक रूप में पर्दे पर उतारने के उनके प्रयास से बेहद प्रभावित हुई। 'ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए आयुष्मान पहली बार सूरज बडज़ात्या की फिल्म में नजर आएंगे। सूरज बडज़ात्या अपने सिनेमा में परिवार, त्योहारों और भारतीय परंपराओं को विशेष महत्व देते रहे हैं। फिल्म का गीत 'बुलाए छठी मां’ भारतीय सांस्कृतिक विरासत के साथ आस्था, कृतज्ञता और सामाजिक एकता की भावना को रेखांकित करता है।

 

Read More लोकआस्था, प्रकृति उपासना और सूर्य साधना का महापर्व : छठ पूजा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा कोटा में प्रसूता की मौत के बाद जागा चिकित्सा विभाग, रेफरल व्यवस्था की होगी समीक्षा
कोटा में प्रसूता प्रीति महावर की मौत के मामले को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। घटना...
आखिर क्यों सोनिया गांधी की किताब से चर्चा में आए प्रणब मुखर्जी? क्या चाहते थे मनमोहन सिंह की कुर्सी?
चंबल में छाई जलकुंभी, दुर्गंध से लोग परेशान
पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना
दो साल बाद भी कागजों में गांधी सागर सिंचाई परियोजना
Voice of Youth : मोबाइल की दुनिया से निकलकर किताबों की ओर लौट रहा युवा
मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की