दर्शन रावल का नया गाना ‘ओनली माइन’ रिलीज : 10 मई को ‘साउंड ऑफ लव’ कॉन्सर्ट में करेंगे लाइव परफॉर्म, फैंस एक्साइटेड

गाने को दर्शन रावल ने खुद गाया और कंपोज किया

दर्शन रावल का नया गाना ‘ओनली माइन’ रिलीज : 10 मई को ‘साउंड ऑफ लव’ कॉन्सर्ट में करेंगे लाइव परफॉर्म, फैंस एक्साइटेड
दर्शन रावल ने अपना नया गाना ‘ओनली माइन’ रिलीज, सच्चे प्यार की भावना पर आधारित। उन्होंने इसे खुद गाया और कंपोज किया, मिर देसाई ने संगीत दिया। एक लाइव रिकॉर्डेड एक्सपेरिमेंटल ट्रैक। दर्शन 10 मई को ‘साउंड ऑफ लव’ कॉन्सर्ट में लाइव प्रस्तुत करेंगे।

मुंबई। दर्शन रावल ने अपना नया गाना ‘ओनली माइन’ रिलीज किया, जो गहरे और सच्चे प्यार की भावना को दिखाता है। गाने को दर्शन रावल ने खुद गाया और कंपोज किया है। इसके बोल उन्होंने सिद्धार्थ अमीर भावसार और यंगवीर के साथ मिलकर लिखे हैं। वहीं, मिर देसाई ने इसका म्यूजिक तैयार किया है।

दर्शन रावल ने कहा- यह मेरे बाकी गानों से काफी अलग है। यह एक एक्सपेरिमेंटल और बहुत पैशनेट गाना है। मैंने इसकी धुन बनाई और जब मिर देसाई को सुनाई, तो उन्हें यह बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि यह मेरे पहले के गानों से काफी अलग है। इसके बाद हमने इसे पूरी तरह लाइव रिकॉर्ड करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि गाने में इस्तेमाल किए गए स्ट्रिंग्स और ड्रम्स भी लाइव रिकॉर्ड किए गए हैं।

दर्शन ने कहा- जो लोग पुणे कॉन्सर्ट में आने वाले हैं, मैं यह गाना वहां लाइव गाऊंगा। मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे साथ इसे गाएं, इसलिए पहले से तैयार होकर आइए। ‘ओनली माइन’ ऐसा गाना है, जिसे हम बहुत प्यार करते हैं। हमें इस पर गर्व है और उम्मीद है कि लोगों को भी यह गाना पसंद आएगा। दर्शन रावल, 10 मई को अपने लाइव कॉन्सर्ट ‘साउंड ऑफ लव’ में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं।

 

Read More ‘द पिरामिड स्कीम’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज : जल्दी अमीर बनने के खतरनाक खेल का होगा खुलासा, जानें प्रीमियर डेट

Read More ‘समुक’ से विपुल अमृतलाल शाह और अक्षय कुमार रचेंगे इतिहास, भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर बनेगी इंटरनेशनल स्केल पर

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस