दीपिका पादुकोण को मिला फॉच्र्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान

मैगजीन की बनी कवर गर्ल

दीपिका पादुकोण को मिला फॉच्र्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान

खास बात ये है कि ये लगातार तीसरी बार है जब दीपिका किसी बड़े बिजनेस मैगजीन की कवर पर नजर आई हैं। 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फॉच्र्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में खास स्थान मिला है। दीपिका पादुकोण आज के समय में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट्स देकर वह खुद को साबित कर चुकी हैं। अभिनेता के के साथ-साथ अब वह निर्माता भी हैं। चाहे ऑन-स्क्रीन दीपिका की परफॉर्मेंस हो, ऑफ-स्क्रीन उनकी ग्रेस या फिर उनका एंटरप्रेन्योरियल सफर दीपिका हर फील्ड में टॉप पर रहती हैं। एक बिजनेसवुमन के तौर पर भी उनके ब्रांड्स ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है।

अब वह फॉच्र्यून मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं, जो इस बात का सबूत है कि दीपिका सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि हर स्टेज की क्वीन हैं। इस तरह से मैगजीन ने भी उन्हें द मल्टी टस्कर नाम दिया है। दीपिका इस बार फॉच्र्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वूमेन इन बिजनेस 2025 की कवर पर अपनी जगह बनाकर छा गयी हैं। उन्हें एक मल्टीटास्कर के तौर पर पहचान मिली है, और वह इस लिस्ट में ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला जैसी पावरफुल महिलाओं के साथ शामिल हुई हैं। खास बात ये है कि ये लगातार तीसरी बार है जब दीपिका किसी बड़े बिजनेस मैगजीन की कवर पर नजर आई हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के...
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान