40 वर्ष की हुई दीपिका पादुकोण : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेत्री के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में 

वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ’ऐश्वर्या’ से फिल्मी करियर की शुरूआत की

40 वर्ष की हुई दीपिका पादुकोण : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेत्री के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में 

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 40 साल की हो गईं। उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुपरहिट फिल्मों में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘पद्मावत’ शामिल हैं। 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। सितंबर 2024 में बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 40 वर्ष की हो गई। दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को हुआ। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है। दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ’ऐश्वर्या’ से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। शाहरूख-दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साथ हीं फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

वर्ष 2008 में दीपिका की ‘बचना ऐ हसीनो’ प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता हीं हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की ‘चांदनी चैक टु चाइना’ और ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकीं।

वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल’ प्रदर्शित हुई। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कामयाबी दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। हालांकि, इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘खेले हम जी जान से’, ‘लफंगे परिन्दे’ और ‘ब्रेक के बाद’ टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

Read More ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से तारा सुतारिया का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा अभिनेत्री का बोल्ड ट्रांसफॉर्मेशन

वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘दम मारो दम’ में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर ‘दम मारो दम मिट जाये गम’ के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘कॉकटेल’ दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी की गई।

Read More 47 वर्ष की हुई बिपाशा बसु : 55 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, ग्लैमर और दमदार अभिनय से बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिए सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष दीपिका की ‘रेस 2’, ‘यह जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की।

Read More 59 वर्ष के हुए ए.आर.रहमान : संघर्ष और संगीत से बने वैश्विक आइकन, जानें रहमान की प्रेरक संगीत यात्रा के बारे में 

दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में ‘हैप्पी न्यू इयर’ और ‘फाइडिंग फेनी’ प्रदर्शित हुई।‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने 200 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की है। दीपिका की वर्ष 2015 में ‘पीकू’, ‘तमाशा’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ प्रदर्शित हुई। ‘पीकू’ और ‘बाजीराव-मस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2017 में दीपिका पादुकोण की एक और सुपरहिट फिल्म ‘पद्मावत’ प्रदर्शित हुई। वर्ष 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। इसके बाद दीपिका ने ‘छपाक’, ‘83’, ‘गहराइयां’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘फाइटर’, ‘कल्कि 2898 एडी’, और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनीं और उन्होंने रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया। दीपिका की आने वाली फिल्मों में ‘किंग’ प्रमुख है।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने कहा, 'समुद्र प्रताप' से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्रता की दिशा में छलांग के साथ-साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती पीएम मोदी ने कहा, 'समुद्र प्रताप' से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्रता की दिशा में छलांग के साथ-साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीजीएस 'समुद्र प्रताप' के बेड़े में शामिल होने को समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील...
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग सट्टा मॉड्यूल ध्वस्त, दुबई लिंक का खुलासा ; 5 आरोपी गिरफ्तार
बच्चे को नागवार गुजरी मां की डांट : घर में ही दे दी जान, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या 
ऑपरेशन सिंदूर पर पश्चिमी देशों की दोहरी नीति पर जयशंकर ने उठाए सवाल, मजबूत साझेदारी पर आधारित संबंधों पर दिया जोर 
सऊदी हवाई हमलों में दक्षिण-पश्चिम यमन में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जोधपुर में स्पोर्ट्स संस्थान बना शोपीस, खिलाड़ी भी उठाएं आवाज
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला भाजपा-कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन