‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो चुका 

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। छठे दिन फिल्म ने 56.55 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 919 करोड़ तक पहुंची। फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ के 900 करोड़ रिकॉर्ड की बराबरी की, कुल कमाई में वह अभी आगे।

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने भारत में 56.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 919 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ के सबसे तेज 900 करोड़ कमाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, हालांकि कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ अभी आगे है।

भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 231.57 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 919 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग