‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई
फिल्म ‘धुरंधर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम, डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।
मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जबकि डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 होगा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और वर्ल्डवाइड 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।
सोशल मीडिया पर स्ट्रीमिंग की घोषणा फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर की गई। पोस्ट में लिखा- आंधी बनके जो आ रहा है, उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए ‘धुरंधर : द रिवेंज’, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।

Comment List