‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका : 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, तीन दिन में हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने दी शानदार शुरुआत

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका 

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका : 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, तीन दिन में हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने दी शानदार शुरुआत

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ रुपए की कमाई कर धमाका किया। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और निर्मित यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर 5,000 स्क्रीन पर रिलीज हुई और दर्शकों ने खूब पसंद की।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 103 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी यह फिल्म 05 दिसंबर  को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ही कमाल कर दिया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 28 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए की धुंआधार कमाई की है। इस तरह ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 103 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है।

 

Read More 52 वर्ष के हुए ऋतिक रोशन : बॉलीवुड के माचो हीरो का जलवा कायम, जानें ‘कहो ना प्यार है’ से ‘वॉर 2’ तक सुपरस्टार बनने तक के सुनहरे सफर के बारे में 

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
जापान के होक्काइडो में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। GFZ के अनुसार, कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ...
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा
मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस