‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने मचाया तहलका : 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका 

‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने मचाया तहलका : 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में 1013 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली। आदित्य धर निर्देशित फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा। पहले दो हफ्तों में शानदार कमाई के बाद फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने भारतीय बाजार में 1013 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का जलवा बरकरार है। हर दिन फिल्म पर करोड़ों रुपए की बारिश हो रही है।

रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।

सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को 43 करोड़ रूपए की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह, भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। दूसरे सप्ताह में 263.65 करोड़ की जोरदार कमाई की। फिल्म ने भारतीय बाजार में 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.75 करोड़ रूपए का कारोबार किया। फिल्म ने 18 दिनों में भारतीय बाजार में 1013.77 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

 

Read More ‘बंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज : बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म की कहानी

Read More अली अब्बास जफर की फिल्म में पहली बार स्क्रीन पर डांस करते नजर आएंगे अहान पांडे, फैंस एक्साइटेड

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार