‘एक था टाइगर’ बनीं वॉशिंगटन डीसी के इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में जगह पाने वाली इकलौती भारतीय फिल्म, ‘वॉल ऑफ फेम’ में बनाई जगह 

सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई 

‘एक था टाइगर’ बनीं वॉशिंगटन डीसी के इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में जगह पाने वाली इकलौती भारतीय फिल्म, ‘वॉल ऑफ फेम’ में बनाई जगह 

फिल्म ‘एक था टाइगर’ अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। अपने अब तक के शानदार करियर में सलमान खान एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। वहीं, उनकी ब्लॉकबस्टर स्पाई ड्रामा ‘एक था टाइगर’ एक ऐसी सुपरहिट फिल्म है, जिसने न सिर्फ भारत को उसका सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जासूस दिया है, बल्कि इस किरदार के साथ सुपरस्टार ने लाखों दिलों पर राज भी किया है। सलमान खान की यह फिल्म एक बहुत बड़ा मुकाम अपने नाम कर चुकी है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म  अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।  

अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में, मशहूर स्पाई फिल्म्स और सीरीज को दिखाने वाला एक खास सेक्शन है, जिसमें लगभग 25 मशहूर इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं। इन ग्लोबल फिल्मों में अब सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ भी शामिल है, जो इस खास ‘वॉल ऑफ फेम’ में जगह बनाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है।

कबीर खान ने कहा- मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था और मुझे इसके बारे में उन लोगों से पता चला, जिन्होंने इसे वहाँ देखा था। उन्होंने मुझे यह लिखते हुए मैसेज किया कि हमने ‘एक था टाइगर’ का पोस्टर देखा और यह सभी फिल्मों की दुनिया में इकलौती हिंदी फिल्म है। मुझे बहुत खुशी हुई और सलमान और कैटरीना के चेहरों को उस दीवार पर देखकर बहुत अच्छा लगा।

निर्देशक ने कहा- कुछ फिल्में वक्त बीतने के साथ अपनी एक अलग दुनिया बना लेती हैं। ‘एक था टाइगर’ ऐसी ही फिल्म है, जिसकी पॉपुलरिटी सालों में और बढ़ी, खासकर क्योंकि यह बाद में यशराज के स्पाईवर्स का हिस्सा बन गई। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म होने से इसे एक अलग ही मुकाम मिलता है। आज तक मुझे इस फिल्म को लेकर ढेरों मैसेज आते हैं और लोग उस वक्त जो हमने किया, उसकी सराहना करते हैं। तब हम एक्शन के लिए वीएफएक्स पर इतने निर्भर नहीं थे। मुझे लगता है एक फिल्ममेकर और एक दर्शक होने के नाते, रॉ, रियल और ग्रिटी एक्शन का असर अलग ही होता है। वीएफ एक्स पर ज्यादा निर्भरता लोगों से कनेक्ट नहीं हो पाती है।

Read More मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

कबीर खान ने कहा- यह पहली फिल्म थी, जिसने स्पाई जॉनर को बड़े स्तर पर सामने लाया, जिसमें सलमान और कैटरीना जैसे सितारे थे। इसका भी बड़ा असर पड़ा।

Read More राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया 'छुपा रुस्तम', फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर अभिनेत्री की मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर की तारीफ

 

Read More ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश