दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी और करना होगा इंतजार, रिलीज डेट टली

7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी और करना होगा इंतजार, रिलीज डेट टली

हमें बहुत खेद है, आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 हमारे नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण सात फरवरी को रिलीज नहीं होगी।

मुंबई। पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पंजाब 95' की रिलीज डेट टल गयी है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म पंजाब 95 पहले सात फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जसवंत सिंह खालरा की एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया।

उन्होंने नोट में लिखा है, हमें बहुत खेद है, आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 हमारे नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण सात फरवरी को रिलीज नहीं होगी। फिल्म पंजाब 95 का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, और फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म जसवंत सिंह खालरा की कहानी बताती है। जसवंत सिंह खालरा समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। अमृतसर में एक बैंक के निदेशक रहे जसवंत हक की लड़ाई लड़ते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत