रिलीज से पहले जीता फैंस का दिल, सिकंदर आईएमडीबी 2025 की बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर

सलमान खान इस ईद पर सिकंदर के साथ वापसी करने वाले हैं 

रिलीज से पहले जीता फैंस का दिल, सिकंदर आईएमडीबी 2025 की बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर

बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर सुपरहिट फिल्म गजनी बनाने वाले निर्देशक ए आर. मुरुगदॉस अब सलमान को लेकर फिल्म सिकंदर बना रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान को लेकर सुपरहिट फिल्म गजनी बनाने वाले निर्देशक ए आर. मुरुगदॉस अब सलमान को लेकर फिल्म सिकंदर बना रहे हैं। सलमान खान अभिनीत फिल्म सिकंदर ने अपनी रिलीज से पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है। यह फिल्म आईएमडीबी की 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर है।

अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए, ए.आर. मुरुगदॉस ने कहा, सिकंदर को 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर देखकर मैं बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं! सलमान खान के साथ काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है! उनकी ऊर्जा और समर्पण ने सिकंदर को उस रूप में जीवंत कर दिया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता! इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद करता हूं। सिकंदर के हर द्दश्य को दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोडऩे के लिए तैयार किया गया है! मैंने हर पल को इस तरह से डिजाइन किया है कि वह दर्शकों के साथ हमेशा बना रहे।

सलमान खान इस ईद पर सिकंदर के साथ वापसी करने वाले हैं। फिल्म सिकंदर का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।फिल्म सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका है।

 

Read More यशराज फिल्मस की फिल्म में काम करेंगी श्रिया पिलगांवकर

Read More फिल्म जाट से रणदीप हुड्डा के किरदार का अनावरण : अपने खतरनाक और दमदार किरदार रणतुंगा के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 
5 दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल का आयोजन, आरआईसी में होगी फेस्टिवल की शुरुआत
होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
धुलण्डी के दिन मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आशिंक बन्द, यात्रियों के लिए गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रहेगी रोक
बाजार में हथियार लेकर घूमते हुए युवक किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद