‘दो दीवाने सहर में’ का फस्र्ट लुक रिलीज : संगीत और प्यार की पुरानी-नई यादों की दिखेगी झलक, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अहम भूमिका 

‘दो दीवाने सहर में’ का फस्र्ट लुक रिलीज : संगीत और प्यार की पुरानी-नई यादों की दिखेगी झलक, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

मुंबई में जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया। रवि उदयवार निर्देशित इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। खास संगीत और पुरानी यादों जैसी मोहब्बत की कहानी लिए यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी।

मुंबई। फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स की आने वाली रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अहम भूमिका है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसका अलग और खास संगीत है, जो एक प्यारी धुन है और नए समय की गर्माहट को पुरानी यादों के सुरों के साथ जोड़ता है। ‘दो दीवाने सहर में’ एक ऐसी लव स्टोरी है, जो पुरानी यादों जैसी लगे, फिर भी नई लगे। इसे अगले साल की सबसे प्यारी और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कहानी में से एक माना जा रहा है, जो लंबे समय से सिनेमाघरों में नहीं देखी गई मोहब्बत वापस लाती है।

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं