'फुकरे 3' के तीन साल पूरे, फिर याद आया हनी और फुकरों का धमाल

एक बार फिर मनोंरजन ओर जुगाड़ की कहानी से हंसाया 

'फुकरे 3' के तीन साल पूरे, फिर याद आया हनी और फुकरों का धमाल
फिल्म ‘फुकरे 3’ की रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं। 2023 में प्रदर्शित इस फिल्म में पुलकित सम्राट ने हनी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन किया। चूचा, लाली और पंडित जी के साथ दोस्ती, हास्य और अनोखे जुगाड़ की कहानी ने दर्शकों को खूब हंसाया।

मुंबई। फिल्म 'फुकरे 3' की रिलीज को तीन साल पूरे हो गये हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट ने हनी के किरदार में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन किया और चूचा, लाली तथा पंडित जी के साथ फुकरों की दोस्ती और जुगाड़ की कहानी को आगे बढ़ाया।2023 में प्रदर्शित इस फिल्म ने 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की मस्ती, हास्य और अराजकता को बरकरार रखते हुए किरदारों को नई और हास्यास्पद परिस्थितियों में पहुंचाया। फिल्म में हनी एक बार फिर गैंग का दिमाग नजर आये, जबकि चूचा के अजीबोगरीब विजन, लाली के व्यावहारिक अंदाज और पंडित जी की अपनी खास शैली ने कहानी में हास्य का रंग भरा।

पुलकित सम्राट ने हनी के किरदार में अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। दोस्ती, कॉमेडी और फुकरों के अनोखे जुगाड़ से भरपूर 'फुकरे 3' फ्रेंचाइजी के यादगार अध्यायों में शामिल रही है।फिल्म के तीन साल पूरे होने पर हनी, चूचा, लाली और पंडित जी की मस्ती और उनके यादगार कारनामे एक बार फिर याद किये जा रहे हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज