हिमेश रेशमिया ने पहली बार रचा गरबा गीत 'जय अम्बे बोल', आयुष्मान-शरवरी की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

हिमेश रेशमिया ने पहली बार रचा गरबा गीत 'जय अम्बे बोल', आयुष्मान-शरवरी की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल
राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गरबा गीत ‘जय अम्बे बोल’ रिलीज हो गया है। हिमेश रेशमिया के संगीत और श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गीत में आयुष्मान खुराना और शरवरी गरबा करते नजर आ रहे हैं। मयूर पुरी ने गीत लिखे हैं। सूरज आर बड़जात्या निर्देशित फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

मुंबई। राजश्री प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गरबा गीत 'जय अम्बे बोल' रिलीज हो गया है। हिमेश रेशमिया के संगीत से सजे इस गीत को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया यह गीत नवरात्रि के उत्सवी माहौल, गरबा की ऊर्जा और रंग-बिरंगी सजावट से सजा है। शानदार कोरियोग्राफी के साथ गीत में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है।

खास बात यह है कि 'जय अम्बे बोल' हिमेश रेशमिया के लंबे संगीत करियर का पहला गरबा कंपोजिशन है। नवरात्रि के अवसर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह गीत गरबा की पारंपरिक ऊर्जा और आधुनिक संगीत का मेल प्रस्तुत करता है।इससे पहले, फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज किया गया था, जिसमें आयुष्मान और शरवरी के किरदारों के बीच प्रेम, रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं की झलक देखने को मिली थी। 'जय अम्बे बोल' के साथ फिल्म के संगीत में उत्सव और नवरात्रि का रंग जुड़ गया है। सूरज आर. बडज़ात्या निर्देशित 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More गुलाबी नगरी में सारा-आयुष्मान का जलवा, थिरके कदम और बांटे जयपुर के दिलकश तजुर्बे

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी सांभर झील में लौटने लगे फ्लेमिंगो, गुलाबी परिंदों से गुलजार होगी नमक नगरी
गुलाबी मेहमानों यानी फ्लेमिंगो की दस्तक शुरू हो गई है। रतन तालाब, मुंडिया तालाब और नालियासर में इनकी मौजूदगी दिखने...
भाजपा के चर्चित चुनावी चेहरे : पूर्व विधायक-जिलाध्यक्ष से लेकर विधायक की मां भी उम्मीदवार, मंत्री खर्रा को घर से चुनौती
विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर