‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका निभा रही 

‘मैं हूँ’ गाने में सलमान खान ने अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ की शूटिंग : बीटीएस वीडियो में दिखाई दी दोस्ती और प्यार की झलक, गाना चार्टबस्टर में पहुंचा टॉप पर 

सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मैं हूँ’ में अपने निजी सफेद घोड़े के साथ रोमांटिक सीन शूट। वेलेंटाइन डे पर रिलीज यह गाना चार्टबस्टर्स में टॉप कर रहा। बीटीएस फुटेज में सलमान का घोड़े के साथ प्यार और दोस्ती का दिखा जुड़ाव।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मैं हूँ’ में अपने खुद के सफेद घोड़े के साथ शूटिंग की है। वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ सलमान खान और चित्रांगदा सिंह का ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ चार्टबस्टर्स में टॉप कर रहा है और साल के सबसे रोमांटिक गानों में से एक बन गया है। ‘मैं हूं’ में दिखने वाला सफेद घोड़ा सलमान खान का अपना है।

सामने आए ‘मैं हूँ’ गाने के एक स्पेशल बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो में दर्शकों को यह निजी रिश्ता देखने को मिला है। शूटिंग के बीच सलमान खान का अपने घोड़े को खाना खिलाना, दुलारना और उससे बात करना कैमरे में कैद हुआ। यह एक दिल को छू लेने वाला पल है, जो द्दश्यों को और रियल बनाता है और उनकी परफॉर्मेंस के असर को बढ़ा देता है।

फाइनल कट से पहले का यह बिहाइंड द सीन्स फुटेज इसे पहले से ही शानदार गाने में एक इमोशनल परत जोड़ता है, लेकिन यह निजी पल जानवरों के साथ सलमान के सहज और नेचुरल अंदाज पर रोशनी डालते हैं, जिसे उनके फैंस पहले से ही जानते हैं।

ऐसी इंडस्ट्री में जहां ज्यादातर बड़े सीन्स के लिए ट्रेंड जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है, सलमान का अपना घोड़ा इस्तेमाल करना इस फिल्म के नजारे को एक पर्सनल अंदाज देता है। यह सिर्फ एक सीन नहीं बल्कि भरोसा, प्यार और दोस्ती दिखाने वाला एक एलिमेंट है।

Read More देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और लचीलेपन का एक साहसी चित्रण करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं।

Read More 61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 

 

Read More ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
सामाजिक संस्था ‘सक्षम’ द्वारा 29 मार्च को पारीक कॉलेज, बनीपार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित। सुबह 9...
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी