जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड

फिल्म हॉरर, इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण

जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर : शूटिंग जल्द होगी शुरू, फैंस एक्साइटेड
जैकलीन फर्नांडीज पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। यह हॉरर, इमोशन और संगीत का मिश्रण होगी। नॉट आउट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म में दो पुरुष कलाकार फाइनल। टीजर और एक गीत शूट हो चुका।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय से इस शैली में एक दमदार और अलग कहानी की तलाश कर रहीं जैकलीन को अब ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉरर, इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण होगी, जो दर्शकों को एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो पुरुष कलाकारों को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि, फिल्म का शीर्षक, अन्य कलाकारों के नाम और निर्देशक की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर नॉट आउट एंटरटेनमेंट के तहत बड़े पैमाने पर किया जाएगा। निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि फिल्म का एक टीजर और एक गीत पहले ही शूट किया जा चुका है। वहीं, कलाकार इन दिनों वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की नियमित शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

Read More दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

गौरतलब है कि जैकलीन इससे पहले फिल्मभूत पुलिसमें दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन वह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। यह नई परियोजना उनके करियर की पहली पूरी तरह हॉरर फिल्म होगी। जैकलीन हाल ही मेंहाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्मवेलकम टू जंगलÓ26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

Post Comment

Comment List

Latest News

8 दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, चांदी के कड़े लूटने के लिए हत्या की आशंका 8 दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, चांदी के कड़े लूटने के लिए हत्या की आशंका
8 दिन से लापता एक महिला का शव गुरुवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुएं में मिलने...
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी : AI के लिए प्रस्तुत किया 'मानव' विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर दिया जोर
रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ, 1500 रेलवे परिवारों को घर के पास मिलेंगी समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ
रोडवेज की नई पदोन्नति नीति की तैयारी, अभी रूट पर नहीं चलने वालों का रोक रहे वेतन
'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील
अमेरिका-ईरान युद्ध 4 महीने बाद थमा : ट्रंप और पजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, परमाणु हथियारों पर सख्त रोक