फिल्म ‘होमबाउंड’ ने पूरा किया 1 साल, संवेदनशील अभिनय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की मौजूदगी रही खास

संवेदनशील अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया

फिल्म ‘होमबाउंड’ ने पूरा किया 1 साल, संवेदनशील अभिनय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिल्म की मौजूदगी रही खास
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को रिलीज के एक साल बाद भी उनके सहज और संवेदनशील अभिनय के लिए याद किया जा रहा है। नीरज घायवान निर्देशित फिल्म का प्रीमियर 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

मुंबई। 1 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'होमबाउंड' में जाह्नवी कपूर ने अपने सहज और संवेदनशील अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नीरज घायवान निर्देशित इस फिल्म में रिश्तों, सपनों, संघर्ष और बदलती परिस्थितियों के बीच की मानवीय भावनाओं को केंद्र में रखा गया है। जाह्नवी ने फिल्म में ऐसा किरदार निभाया, जो उनकी पिछली भूमिकाओं से अलग नजर आया। उन्होंने बिना किसी बनावटीपन के किरदार की भावनाओं को पर्दे पर उतारने की कोशिश की।फिल्म में जाह्नवी का अभिनय संवादों के बजाय एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज के जरिए भावनाओं को सामने लाने पर केंद्रित रहा। व्यक्तिगत आकांक्षाओं और रिश्तों के बीच संघर्ष करती उनकी भूमिका कहानी के भावनात्मक पक्ष को मजबूती देती है।

'होमबाउंड' का अंतरराष्ट्रीय सफर 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर से शुरू हुआ। इसके बाद फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्म 26 सितंबर 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

बाद में 'होमबाउंड' को 98वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। हालांकि, फिल्म अंतिम नामांकन में जगह नहीं बना सकी, लेकिन कान्स से ऑस्कर तक का सफर फिल्म के लिए महत्वपूर्ण रहा। एक साल बाद भी जाह्नवी कपूर का सहज और संवेदनशील अभिनय 'होमबाउंड' के उल्लेखनीय पक्षों में शामिल है।

 

Read More अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान पर्यटन की ओर से ‘Rajasthan Tourism Creator Summit 2026’ का आयोजन 27 सितंबर को राजस्थान...
क्षेत्रीय सिनेमा में बसती है भारत की आत्मा! सितारों ने खोले दिल के राज, बोले- कहानियां वर्ल्ड क्लास तो मंच भी वैसा चाहिए
एनडीपीएस एक्ट में साढ़े 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग को फार्म 6 में बदलाव का अधिकार नहीं : केंद्र सरकार को संसद को देनी होती है सूचना, रागिनी ने कहा- युवाओं के वोट के साथ की जा रही हेराफेरी
‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी
अराघची ने की अमेरिका-इजरायल की आलोचना : अपराधों पर पर्दा डालने का लगाया आरोप, बोले- जान-बूझकर आम नागरिकों के अवसंरचना को बनाया निशाना
डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद