84 वर्ष के हुए जीतेन्द्र : डांसिंग स्टार बन दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें फिल्मी सफर के बारे में 

अभिनेता का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था 

84 वर्ष के हुए जीतेन्द्र : डांसिंग स्टार बन दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें फिल्मी सफर के बारे में 

दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र 84 वर्ष के हो गए। 1959 में ‘नवरंग’ से करियर शुरू कर ‘गीत गाया पत्थरों ने’ से पहचान बनाई। 1967 की फिल्म ‘फर्ज’ से जंपिंग जैक और डांसिंग स्टार बने। ‘हमजोली’ और ‘कारवां’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए जीतेन्द्र ने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र 84 वर्ष के हो गए। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे। जीतेन्द्र ने अपने सिने करियर की शुरूआत 1959 में प्रदर्शित फिल्म ‘नवरंग’ से की जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। लगभग 5 वर्ष तक जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिए संघर्षरत रहे। वर्ष 1964 में उन्हें व्ही .शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

वर्ष 1967 में जीतेन्द्र की एक और सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुई। रविकांत नगाइच निर्देशित इस फिल्म में जीतेन्द्र ने डांसिग स्टार की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत ‘मस्त बहारो का मैं आशिक’ श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र को जंपिग जैक कहा जाने लगा।

फर्ज की सफलता के बाद डांसिग स्टार के रूप में जीतेन्द्र की छवि बन गई। इस फिल्म के बाद निर्माता-निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी डांसिंग छवि को भुनाया। निर्माताओं ने जीतेन्द्र को एक ऐसे नायक के रूप में पेश किया, जो नृत्य करने में सक्षम है। इन फिल्मों में ‘हमजोली’ और ‘कारंवा’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। इस बीच जीतेन्द्र ने ‘जीने की राह’, ‘दो भाई’ और ‘धरती कहे पुकार’ के जैसी फिल्मों में हल्के- फुल्के रोल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल