35 वर्ष के हुए कार्तिक आर्यन : इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में बनाई अनोखी पहचान, जानें किस फिल्म से चमकी थी किस्मत 

ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो-दो घंटे तक सफर करते थे

35 वर्ष के हुए कार्तिक आर्यन : इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में बनाई अनोखी पहचान, जानें किस फिल्म से चमकी थी किस्मत 

अभिनेता कार्तिक आर्यन 35 वर्ष के हो गए। ग्वालियर से शुरुआती शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों का रुख करने वाले कार्तिक ने ‘प्यार का पंचनामा’ से शुरुआत कर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी सफल फिल्में दीं। परफॉर्मेंस-बेस्ड भूमिकाओं से उन्होंने खुद को पैन-इंडिया स्टार और बहुमुखी अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन 35 वर्ष के हो गए। कार्तिक आर्यन सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि वे एक कल्चर वेव हैं। कार्तिक, सोशल मीडिया सेंसेशन, बॉक्स-ऑफिस के बादशाह और अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओ में से एक हैं। हर जॉनर, हर इमेज और हर फिल्म के साथ उन्होंने खुद को नए स्तर पर पहुंचाया है और साबित किया है कि उनका स्टारडम मेहनत, टैलेंट और लगातार बेहतर बनने की चाह पर टिकी है।

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवम्बर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, हालांकि वह हमेशा से ही फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते थे। कॉलेज के दिनों में कार्तिक अपनी कक्षाओं को छोड़ देते थे और ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो-दो घंटे तक सफर करते थे। कार्तिक आर्यन ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही अपने माता-पिता को अपनी अभिनेता बनने की इच्छा के बारे में बताया था।

कॉलेज में अपने तृतीय वर्ष के दौरान, कार्तिक आर्यन ने लव रंजन निर्दशित वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई और अपनी भूमिका के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड के लिए नामांकन मिला। कार्तिक ने वर्ष 2015 में ‘प्यार का पंचनामा’ के सीक्वल में भी काम किया। वर्ष 2018 में कार्तिक आर्यन ने ‘सोनु के टीटू की स्वीटी’ में काम किया जो सुपरहिट हुई। इस फिल्म को कार्तिक की जिंदगी बदल देने वाली फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। इस फिल्म में सोनू के रूप में उनकी कॉमिक टाइमिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और आइकॉनिक मोनोलॉग्स ने उन्हें एकदम रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया। इसी फिल्म ने उनकी स्टारडम की दिशा बदल दी और उन्हें युवाओं का फेवरेट चेहरा बना दिया।

वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म ‘लुका छुपी’ में गुड्डू के रूप में कार्तिक ने अपनी सबसे नैचुरल, रिलेटेबल और लवबली एक्टिंग दी। एक देसी, सरल और फैमिली-फ्रेंडली बॉय-नेक्स्ट-डोर का उनका अंदाज दर्शकों को खूब भाया। यही वजह है कि यह फिल्म उनके मास अपील को और भी मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हुई। अर्जुन पाठक के रूप में कार्तिक का सबसे ज्यादा इंटेंस और डार्क किरदार वर्ष 2021 में प्रदर्शित फिल्म ‘धमाका’ में रहा। एक महत्वाकांक्षी और जमीर के बीच फंसे एंकर के डर, घबराहट और टूटन को उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में दिखाया था। यह फिल्म साबित करती है कि कार्तिक सिर्फ कमर्शियल हीरो नहीं, बल्कि एक ताकतवर ड्रामेटिक एक्टर भी हैं।

Read More जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

वर्ष 2022 में प्रदर्शित ‘भूल भुलैया 2’, कार्तिक आर्यन के करियर की कामयाब फिल्म साबित हुई। इसी वर्ष कार्तिक की फिल्म ‘फ्रेडी’ प्रदर्शित हुई। अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले ‘फ्रेडी’ में कार्तिक पूरी तरह बदल जाते हैं। यहां वे एक शांत, और भीतर से टूटे हुए डेंटिस्ट बने हैं। इसमें उनके एक्सप्रेशन्स, साइलेंस और बॉडी लैंग्वेज इस किरदार को बेहद डरावना, लेकिन कहीं न कहीं सहानुभूति वाला बनाते हैं। फिल्म के दूसरे हाफ में नरमी से बदले तक का उनका सफर बिल्कुल नैचुरल और असरदार है। ऐसे में इन सभी किरदार को देखें तो यह कार्तिक की रिस्की, लेयर्ड भूमिकाएँ निभाने की हिम्मत को दर्शाता है।

Read More गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की दिखाई पहली झलक : रमजान में मक्का पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज 

वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में सत्तु के रूप में कार्तिक ने अपने करियर की सबसे संवेदनशील और भावुक परफॉर्मेंस दी। उनका मासूम, दिल का अच्छा और भावनात्मक रूप से बेहद गहरा किरदार दर्शकों को छू गया। खासकर वो मुकाबले वाला सीन, जहाँ वे कियारा के ऑन-स्क्रीन एक्स का सामना करते हैं। इस सीन में उनकी इमोशनल इंटेंसिटी साफ झलकती है। यही वजह है कि सत्तु हालिया समय के सबसे पसंद किए जाने वाले रोमांटिक हीरोज में शामिल हो चुका है।

Read More एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए

वर्ष 2024 में कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भूलैया 3’ प्रदर्शित हुई है। ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दोनों हीं फिल्मों में कार्तिक के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। कार्तिक ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ की विरासत को सिर्फ आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि उसे नए जमाने के लिए रीइंवेंट भी किया। विशेष रूप से रूह बाबा के रूप में उनकी मास अपील, कॉमिक अंदाज, हीरोइज्म और स्टार पावर ने इस फ्रेंचाइजी को नए शिखर पर पहुंचाया। इस सुपरहिट सीरीज ने उन्हें सच्चा पैन इंडिया एंटरटेनर बना दिया और बड़े पर्दे की ब्लॉकबस्टर फोर्स के रूप में स्थापित किया।  

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी माइलस्टोन फिल्म मानी जाती है, जहां उन्होंने मुरलीकांत पेटकर के रूप में अपने शारीरिक और भावनात्मक ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया। साथ ही इस भूमिका ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी दिलवाया। यह फिल्म साबित करती है कि कार्तिक न सिर्फ कमर्शियल फिल्मों में चमकते हैं, बल्कि परफॉर्मेंस-बेस्ड सिनेमा में भी उतने ही दमदार हैं। कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘तू मेरी मैं तेरा’, अनुराग बासु की अनटाइटल्ड फिल्म और ‘नागजिला’ प्रमुख है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान