कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 

‌‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक अभिनय की सराहना 

कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने बधाई दी। कार्तिक की मेहनत और किरदार को जीवंत करने के प्रयासों की सराहना।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‌‘चंदू चैंपियन’ में उनके अभिनय के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने उन्हें बधाई दी है। मुरलीकांत पेटकर ने सोशल मीडिया पर कार्तिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने किरदार के लिए कार्तिक की मेहनत और उसे पर्दे पर जीवंत करने के प्रयास की सराहना की। पेटकर ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कबीर खान ने उनकी कहानी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर पेश किया, जबकि पूरी टीम ने फिल्म को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि ‘चंदू चैंपियन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि जुनून, मेहनत और कभी हार न मानने की भावना की कहानी है। फिल्म यह संदेश देती है कि सही सोच और समर्पण से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपने लुक और फिटनेस पर विशेष मेहनत की थी। उन्होंने तैराकी और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ली थी, ताकि किरदार को पूरी प्रामाणिकता के साथ पर्दे पर उतार सकें।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं