कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो

नया एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा

कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो
प्राइम वीडियो ने रियलिटी सीरीज ‘अलायंस’ की वैश्विक प्रीमियर तिथि घोषित की। यह पहला डेली रियलिटी शो होगा, 42 एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे। कुणाल खेमू होस्ट और 16 प्रतिभागी रणनीति व गठबंधन के साथ मुकाबला करेंगे।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित रियलिटी सीरीजअलायंसकी वैश्विक प्रीमियर तिथि 26 जून घोषित कर दी है। यह प्राइम वीडियो का दुनिया भर में पहला डेली रियलिटी शो होगा, जिसका नया एपिसोड प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा। कुल 42 एपिसोड वाला शो 6 सप्ताह तक चलेगा और भारत सहित दुनिया के 240 देशों एवं क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।

बानिजय एशिया द्वारा निर्मित और अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में 16 कंटेस्टेंट्स जोड़ी के रूप में खेल में प्रवेश करेंगे। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ गठबंधन बदलेंगे, रणनीतियां बनेंगी और टूटेंगी तथा प्रतिभागियों को लगातार नए समीकरणों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अंतत: सभी चुनौतियों को पार कर केवल एक प्रतियोगी ही विजेता बन सकेगा।

अलायंसटाल्पा स्टूडियोज के लोकप्रिय डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है। भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस शो में रणनीति, प्रदर्शन, विश्वास और विश्वासघात का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

प्राइम वीडियो की प्राइम डे स्पेशल लाइनअप का हिस्सा बनेअलायंसÓके साथ अभिनेता कुणाल खेमू पहली बार किसी रियलिटी शो के होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। शो का नया एपिसोड 26 जून से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा।

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

 

Read More फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर