सिद्धू की अजब-गजब शायरी पर मलाइका लिखेंगी किताब, सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर प्रस्तुति को बना देती और भी यादगार 

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले प्रोमो में सीजन की झलक भर दिखाई गई 

सिद्धू की अजब-गजब शायरी पर मलाइका लिखेंगी किताब, सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर प्रस्तुति को बना देती और भी यादगार 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी पर किताब लिखने की इच्छा जताई है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी पर किताब लिखने की इच्छा जताई है। बहुप्रतीक्षित ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन आखिरकार जल्दी शुरू होने वाला है और मंच पर जोश, जुनून और जादू का माहौल है। नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान एक साथ आकर दर्शकों को प्रतिभा, ग्लैमर और मनोरंजन का शानदार संगम दे रहे हैं। जहां भारत की कुछ सबसे अजब टैलेंट्स मंच पर गजब मोमेंट्स रच रही हैं, वहीं सिद्धू अपनी अनोखी शैली में शायरी की बौछार कर माहौल को और भी रंगीन बना रहे हैं। प्रतियोगियों की सांसें रोक देने वाली प्रस्तुतियों के बाद सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर प्रस्तुति को यादगार बना देती हैं। उनकी शायरी की अनवरत धारा ने न सिर्फ सभी को चौंका दिया है, बल्कि मलाइका को भी गहराई से प्रभावित किया है। अब वह सिद्धू की इन काव्य रचनाओं से प्रेरित होकर एक किताब लिखने की इच्छा जता रही हैं! एक ऐसे ही पल में, जब सिद्धू ने एक प्रस्तुति के बाद शायरी सुनाई, मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और बोलीं- सर जो आप बोल रहे हो न, मुझे लिखना है।

प्रोमो में सिद्धू की एक प्रभावशाली पंक्ति ‘दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग’, उन संघर्षों को दर्शाती है, जो समाज की आलोचनाओं से दबे रहते हैं। यह पंक्ति प्रतिभाओं को प्रेरित करती है कि वे ऐसे बंधनों से ऊपर उठें और अपने सपनों को निडर होकर पूरा करें।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले प्रोमो में इस सीजन की झलक भर दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन- ‘जो अजब है, वो गजब है’ इस सीजन की आत्मा को बखूबी दर्शाती है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रसारण 04 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।

 

Read More रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Read More सलमान खान की फिल्म का बदला नाम : अब ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से होगी रिलीज, जानें वजह 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत