कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे

कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

‘आखिरी सवाल’ के प्रमोशन के लिए 14 मई को कोलकाता में भव्य इवेंट आयोजित, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल। CBFC क्लीयरेंस मिलने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ।

मुंबई। संजय दत्त स्टारर फिल्मआखिरी सवाल’ का बड़ा प्रमोशन कोलकाता में 14 मई को होगा।आखिरी सवाल’ में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। अपनी दमदार घोषणा और साहसपूर्ण टीजर के बाद से ही प्रोजेक्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के टीजर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की तनावपूर्ण और दिलचस्प झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म की टीम 14 तारीख को कोलकाता पहुंचने जा रही है, जहां संजय दत्त और पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देगी।

आखिरी सवाल’ की टीम 14 मई को कोलकाता पहुंचेगी, जहां संजय दत्त समेत फिल्म से जुड़े सितारों का शानदार स्वागत होगा। ऐसे में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, अभिजीत मोहन वारंग, समीरा रेड्डी,  त्रिधा चौधरी, नमाशी चक्रवर्ती भी अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगे। इस दौरे को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में, संजय दत्त और पूरी टीम मीडिया से मुलाकात करेगी, जहां फिल्म, इसके दमदार विषय और अपने किरदारों को लेकर बातचीत की जाएगी। साथ ही सितारे फैंस से भी रूबरू होंगे, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाएंगे और बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि यह इवेंट शहर में फिल्म को लेकर चर्चा और उत्साह को नई ऊंचाई देगा।

हालांकि, हाल ही में यह फिल्म  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी)की जांच के घेरे में फंस गई, जिसकी वजह से इसकी रिलीज योजनाओं में देरी हुई है। इस स्थिति के कारण ट्रेलर लॉन्च को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई थी, क्योंकि सेंसर बोर्ड की समीक्षा प्रक्रिया चल रही थी।

अब सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस और आधिकारिक हरी झंडी मिलने के बाद सभी चिंताएं आखिरकार दूर हो गई हैं। सब कुछ तय होने और सेंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मेकर्स अब पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े हैं।

Read More अक्षय कुमार की आंखों की हुई सर्जरी : अभिनेता ने कुछ समय के लिए फिल्मों से लिया ब्रेक, 5 मई को पूरी की शूटिंग 

आखिरी सवालका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read More 25 साल बाद रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ : अभिनेत्री हुई भावुक, इरफान खान को बताया 'सबसे नैचुरल एक्टर'

 

Read More अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
आदिवासी अंचलों से गुजरात मजदूरी के लिए ले जाए गए मासूमों के खिलाफ हो रहे शोषण का बड़ा खुलासा। उदयपुर...
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले
वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर
मुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज : राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस नेताओं से की फोन पर बात, सीधे बात करने से नेता हैरान
नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल
ऑपरेशन के बाद से ही किडनी फेल्योर से जूझ रहीं प्रसूताएं, यूरिन आउटपुट नहीं
आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया