‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज : यश के किरदार 'राया' की दिखी दमदार झलक, जानें रिलीज डेट

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा

‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज : यश के किरदार 'राया' की दिखी दमदार झलक, जानें रिलीज डेट
फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर जारी, उनके किरदार ‘राया’ की रहस्यमयी झलक दिखी। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को बेंगलुरु में लॉन्च। गीतू मोहनदास निर्देशित बहुभाषी फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में।

मुंबई। भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिलटॉक्सिक : फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्सका नया पोस्टर रिलीज हो गया है। जारी किए गए पोस्टर में यश के किरदाररायाकी सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और भव्य दुनिया की झलक देता है, लेकिन कहानी के अहम पहलुओं को अब भी छिपाकर रखता है। फिल्म के पहले जारी पोस्टर और टीजर की तरह इस नए पोस्टर ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और प्रशंसक कहानी राया के सफर को लेकर कयास लगा रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जो यश और केवीएन प्रोडक्शंस का गृह राज्य है। 08 अगस्त का दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी तारीख को फिल्म की शूटिंग शुरू हुए 2 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

मेकर्स का कहना है कि अब तक फिल्म के प्रचार अभियान में कहानी को रहस्य में रखा गया है। ट्रेलर पहली बार दर्शकों को फिल्म की दुनिया, उसके किरदारों, भव्य प्रस्तुति और कहानी की व्यापक झलक देगा।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Read More ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश

कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया