‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी

‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज। जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गीत युद्ध के बीच पनपते प्रेम को दर्शाता। श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा की आवाज में रोमांटिक ट्रैक भावनात्मक गहराई और शानदार विजुअल्स से सजा।

मुंबई। सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्ममातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीसका नया गानामेरा जी नहीं भरारिलीज कर दिया है। जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- ‘मेरा जी नहीं भराएक प्यारा सा रोमांटिक गाना है, जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गहराई जोड़ते हैं।

श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा इस दिल छू लेने वाले गाने के लिए साथ आए हैं। इस ट्रैक को शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप जीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी इस गाने में एक अलग ही खूबसूरती और ग्रेस जोड़ती है।

फर्रे और क्लास स्ट्रेंज सिटी जैसी ओटीटी सीरीज के लिए पहचाने जाने वाले जैन इस रोल के साथ अपनी वर्सेटिलिटी (बहुमुखी प्रतिभा) दिखा रहे हैं। वहीं, अभिश्री सेन इस फिल्म के साथ एक प्रॉमिसिंग डेब्यू कर रही हैं। यह गाना केवलमातृभूमिमें रोमांस का तड़का लगाता है, बल्कि मुश्किल हालातों में प्यार और इंसानियत ढूंढने की इसकी थीम को भी पूरा करता है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनीमातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’, बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

 

Read More ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार