'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश

फिल्म का लोकप्रिय गीत 'आई ऑफ द टाइगर’ भी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत

'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर सपनों, द्दढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, व्यक्ति को अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर सपनों, द्दढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कहे, व्यक्ति को अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।कार्तिक ने फिल्म को उन लोगों की कहानी बताया, जो बड़े सपने देखते हैं और तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्हें हासिल करने का हौसला रखते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को यह सुनना पड़ता है कि वे कुछ नहीं कर सकते या उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन यह फिल्म उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढऩे का विश्वास देगी। अभिनेता ने कहा, यह फिल्म उन सभी लोगों के बारे में है, जो सपने देखते हैं और अपने सपनों पर विश्वास करते हैं। ऐसे लोग, जिनसे अक्सर कहा जाता है कि यह नहीं हो सकता, तुम कभी यह नहीं बन सकते। मेरा मानना है कि यह फिल्म आपको विश्वास दिलाएगी कि आप अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए।

अपने फिल्मी सफर का जिक्र करते हुए कार्तिक ने बताया कि मूल फिल्म 'रॉकी’ कई पीढिय़ों को प्रेरित करती रही है। फिल्म का लोकप्रिय गीत 'आई ऑफ द टाइगर’ भी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जब कभी वह निराश महसूस करते हैं, तो यह गीत उन्हें नई ऊर्जा देता है और अपने सपनों की दिशा में दोबारा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। कार्तिक की ये बातें उनके अपने संघर्ष और फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के सफर से भी जुड़ी नजर आईं। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आलोचनाओं और असफलताओं से विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है।

फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर करते हुए कार्तिक ने सिनेमा और 'आई प्ले रॉकी’ के नाम जाम उठाया। उन्होंने दर्शकों से फिल्म का पोस्ट-क्रेडिट सीन नहीं छोडऩे की अपील की। अभिनेता ने बताया कि वह खुद फिल्म देख चुके हैं और इसे दोबारा देखने की योजना बना रहे हैं। उनके अनुसार, फिल्म का पोस्ट-क्रेडिट सीन दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज लेकर आता है। कार्तिक ने अपने संदेश में कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत जरूरी है तथा किसी दूसरे की नकारात्मक सोच को अपनी राह में बाधा नहीं बनने देना चाहिए।

 

Read More पहली बार छठ पूजा मनाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा : आयुष्मान खुराना

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15 नवंबर को मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा दिवस, विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि 15 नवंबर को मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा दिवस, विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
प्रदेश में 15 नवंबर को सड़क सुरक्षा दिवस के साथ विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र...
'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश
जाकिर नाइक की 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' को बड़ा झटका, केंद्र सरकार ने बढ़ाया पांच साल और प्रतिबंध
दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 137 स्पेशल ट्रेनें, 971 ट्रिप से यात्रियों को मिली राहत
20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह
सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 
Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को बदलेगा मौसम, 16 से गिरेगा तापमान