नवरात्रि के रंग में रंगीं कृति खरबंदा : साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, मां ब्रह्मचारिणी को किया नमन
सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक
मुंबई। अभिनेत्री कृति खरबंदा नवरात्रि के पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रही हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को नमन करते हुए कृति सफेद और सुनहरे रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कृति के परिधान पर की गई बारीक कढ़ाई और आकर्षक सजावट ने उनके उत्सवी लुक को खास बना दिया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, नवरात्रि का दूसरा दिन, धैर्य और आंतरिक शक्ति के नाम, आज मां ब्रह्मचारिणी की शांत भावना को अपनाते हुए।
गौरतलब है कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी धैर्य, तपस्या, ढ़संकल्प और आंतरिक शक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं। वहीं, सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। कृति ने अपने पारंपरिक अंदाज और संदेश के जरिए नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया है।

Comment List