प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम

सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू की अहम भूमिका

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम

प्राइम वीडियो ने इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ के फाइनल सीजन का प्रीमियर 19 दिसंबर तय किया है। सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू अपनी भूमिकाओं में लौटेंगी, जबकि डिनो मोरिया और कुनाल रॉय कपूर की नई एंट्री होंगी। प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस की यह सीरीज 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी।

मुंबई। प्राइम वीडियो ने ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के फाइनल सीजन की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी। साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज में वापसी कर रहा है और हॉलिडे सीजन के ठीक समय पर आ रहा यह आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। यह इस फ्रेंचाइजी का वो फाइनल सेलिब्रेशन है, जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए।

इस बार फिनाले में लीड रोल में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगारू फिर से अपनी जगह पर नजर आएंगी। इनके साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, मिलिंद सोमन, राजीव सिद्धार्थ, लीजा रे और अंकुर राठी भी अपने-अपने किरदार दोबारा निभा रहे हैं। वहीं इस सीजन में डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुनाल रॉय कपूर भी कास्ट में नए नाम के तौर पर जुड़ रहे हैं।

यह सीरीज प्रितीश नंदी कम्युनिकेशंस ने बनाई है, जिसे रंगिता प्रितीश नंदी और इशिता प्रितीश नंदी ने क्रिएट किया है। देविका भगत ने इसे डेवलप और लिखा है, जबकि संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए हैं। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ सीजन 4 का निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी मत्यानी ने किया है। यह सीरीज 19 दिसंबर को इंडिया सहित दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

Read More बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 

Read More करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

Read More ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन