43 वर्ष की हुई प्रियंका चोपड़ा, जानें तमिल फिल्म से शुरुआत कर कैसे बनाया फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल करियर 

अभिनेत्री का रूझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया 

43 वर्ष की हुई प्रियंका चोपड़ा, जानें तमिल फिल्म से शुरुआत कर कैसे बनाया फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल करियर 

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 43 वर्ष की हो गई।

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 43 वर्ष की हो गई। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनउ और मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया और वह मॉडल के रूप में काम करने लगीं। वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वल्र्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद मिस वल्र्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली, लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और सन्नी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ द स्पाई’ में काम किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सफल साबित हुई और उनके अभिनय को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया ।

वर्ष 2003 में ही राज कंवर की फिल्म ‘अंदाज’ प्रियंका चोपड़ा के सिनेमा करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका में अक्षय कुमार थे। बेहतरीन गीत-संगीत, अभिनय और दमदार पटकथा से फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

वर्ष 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ प्रदर्शित हुई। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे मंझे हुए सितारों की मौजूदगी में भी उन्होंने फिल्म में युवा फैशन डिज़ायनर के रूप में अपने किरदार को रूप में पर्दे पर जीवंत करके फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘ऐतराज’ में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में प्रियका चोपड़ा ने एक ऐसी युवती सोनिया का किरदार निभाया, जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के लिए अपने प्रेमी को छोड़ अपनी उम्र से काफी बड़े व्यक्ति से शादी करने से भी नहीं हिचकती है। ‘ऐतराज’ में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का दूसरा मौका था, जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। इससे पहले अभिनेत्री काजोल को फिल्म ‘गुप्त’ के लिए यह अवार्ड दिया गया था।

Read More 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फैंस से मिल रहा जबरदस्त प्यार 

 

Read More 25 साल से कहीं बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान : किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह