‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, अभिनेता ने दर्द के बीच पूरी की शूटिंग

फिल्म में राम चरण एक साधारण मजदूर की भूमिका निभा रहे

‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, अभिनेता ने दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए। कुश्ती वाले दृश्यों में वास्तविक पहलवानों के साथ काम करते हुए कलाई के कार्टिलेज और आंख के ऊपर चोट लगी। लगातार एक्शन दृश्यों से कलाई में गंभीर तनाव। 1980-90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म एक मजदूर के संघर्ष की कहानी है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण को अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ में वास्तविकता और प्रामाणिकता को पर्दे पर उतारने की प्रतिबद्धता भारी पड़ गई। निर्देशक बुच्ची बाबू सना की आगामी फिल्म की दमदार कुश्ती वाले द्दश्यों की शूटिंग के दौरान अभिनेता को कई चोटें आई, जिनमें कलाई के कार्टिलेज में गंभीर चोट और बाईं आंख के ऊपर लगी चोट शामिल है।

अपनी भूमिकाओं को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए मशहूर राम चरण ने फिल्म के कई द्दश्यों में वास्तविक पहलवानों के साथ काम करने पर जोर दिया। हालांकि, इनमें से कई पहलवान शूटिंग के दौरान अपने वारों को नियंत्रित नहीं कर पाए, क्योंकि खेल के दौरान विकसित हुई उनकी स्वाभाविक प्रवृत्तियां अक्सर द्दश्यों में हावी हो जाती थीं। आक्रामक पकड़-धकड़ और बेहद यथार्थवादी कुश्ती के मूव्स के कारण कई बार जोरदार टक्करें हुईं, जिससे राम चरण को चोटें लगीं। हर टेक के बाद पहलवान अक्सर अभिनेता से माफी मांगते थे, क्योंकि अनजाने में उन्हें चोट पहुंच जाती थी।

इस बेहद चुनौतीपूर्ण शूटिंग का असर फिल्मांकन समाप्त होने के बाद भी राम चरण पर बना रहा। अभिनेता ने खुलासा किया कि लगातार कुश्ती और पकड़-धकड़ वाले द्दश्यों की वजह से उनकी घायल कलाई में कंपन और गंभीर तनाव पैदा हो गया था, जिसके कारण शूटिंग के बाद सामान्य गतिविधियां करना भी उनके लिए दर्दनाक हो गया था।

1980 और 90 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘पेड्डी’ एक भावनात्मक पीरियड-एक्शन ड्रामा है। फिल्म में राम चरण एक साधारण मजदूर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी हाशिए पर खड़ी समुदाय की अस्मिता, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए दमनकारी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करता है।

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

 

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ओटीटी पर सबसे बड़े डेब्यू वीक का खिताब किया अपने नाम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार