बाढ़ प्रभावित असम में राहत कार्यों में जुटे रणदीप हुड्डा, शिवसागर में परिवारों तक पहुंचाई मदद

सुरक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र सामान्य जीवन की कामना की

बाढ़ प्रभावित असम में राहत कार्यों में जुटे रणदीप हुड्डा, शिवसागर में परिवारों तक पहुंचाई मदद
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बाढ़ प्रभावित असम के शिवसागर जिले का दौरा कर ‘ग्लोबल सिख्स’ के साथ राहत सामग्री वितरित। प्रभावित परिवारों को भोजन, राशन, बिस्तर और जरूरी सामान उपलब्ध कराया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और समाजसेवी रणदीप हुड्डा ने बाढ़ प्रभावित असम के शिवसागर जिले का दौरा कर राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। रणदीप हुड्डा ने गैर-सरकारी संस्थाग्लोबल सिख्स’ के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में 2 दिन बिताकर शिवसागर रेलवे स्टेशन पर शरण लिए हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट, ताजा भोजन, गद्दे, तिरपाल, बिस्तर, घरेलू उपयोग का सामान और टॉयलेटरीज जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। यह परिवार आस-पास के उन गांवों से आए हैं, जो बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

‘ग्लोबल सिख्स’ पिछले एक सप्ताह से असम के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। रणदीप कई वर्षों से इस संस्था से जुड़े हैं और इससे पहले भी पंजाब, केरल तथा नौशेरा के राहत अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद रणदीप हुड्डा ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को एक ही रात में अपना घर, सामान और सुरक्षा का एहसास खोते हुए देखा जाता है, तब जीवन की नाजुकता का वास्तविक अहसास होता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को सहानुभूति से अधिक सहयोग, सम्मान और उम्मीद की आवश्यकता है।

Read More ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश

उन्होंनेग्लोबल सिख्स’ के स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है और यही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ से हुई तबाही बेहद दर्दनाक है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को सब कुछ छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में उन्हें भोजन, स्वच्छ पानी, सुरक्षित आश्रय, दवाइयों और इस भरोसे की जरूरत है कि वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार दान, स्वयंसेवा अथवा विश्वसनीय संस्थाओं के माध्यम से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री

असम प्रवास के दौरान रणदीप हुड्डा ने शिवसागर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र सामान्य जीवन की कामना की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में लगे स्वयंसेवकों और बचावकर्मियों के लिए भी अरदास की।

Read More जयपुर में सजेगा दुनिया का मंच, मिस ओशन वर्ल्ड-2026 के लिए बीस देशों की सुंदरियां पहुंचेंगी अनंत महल

रणदीप हुड्डा का यह राहत अभियान समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मानवीय सेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण का एक और उदाहरण माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया