‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत : मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज, जानें उन्होंने क्या कहा 

अभिनेता के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की 

‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत : मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज, जानें उन्होंने क्या कहा 

मेकअप आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की शूटिंग के दौरान 47-48 डिग्री गर्मी में हुई मुश्किलों का खुलासा। रणवीर सिंह की मेहनत और समर्पण की सराहना। कठिन हालात में एक्टर ने एक्शन सीन किए। फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंचकर बड़ी सफलता की ओर बढ़ रही।

मुंबई। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने ‘धुरंधर : द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है।

करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया।

करणदीप ने याद करते हुए कहा- हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छाँव नहीं थी। उन्होंने बताया- आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियां थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियां खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे।

करणदीप ने कहा- फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी। उन्होंने बताया- पंखे और एसी वहां थे, लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना।  

Read More फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए मई की शुरुआत में शुरू होगी भव्य गाने की शूटिंग : रणबीर-विक्की-आलिया की तिकड़ी चर्चा में, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। यह लगातार मेहनत अब फिल्म की जबरदस्त कामयाबी में साफ दिख रही है।

Read More ‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

‘धुरंधर : द रिवेंज’ भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है। जैसे-जैसे रिकॉड्र्स टूट रहे हैं, एक बात तो साफ है, रणवीर सिंह सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में ही नहीं दे रहे, बल्कि अपनी बेमिसाल लगन, डिसिप्लिन और एक्सीलेंस से नए स्टैंडड्र्स सेट कर रहे हैं।

Read More ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई, हालांकि विपक्ष...
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील