‘गोलमाल 5’ को लेकर रोहित शेट्टी ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, कहा- फिल्म किसी भी बॉलीवुड क्लासिक पर आधारित नहीं

फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में मुंबई फिल्म सिटी में शुरू होगी 

‘गोलमाल 5’ को लेकर रोहित शेट्टी ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, कहा- फिल्म किसी भी बॉलीवुड क्लासिक पर आधारित नहीं

फिल्म ‘गोलमाल 5’ की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही अटकलों पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि यह किसी भी क्लासिक बॉलीवुड फिल्म से प्रेरित नहीं है। उन्होंने अफवाहों को गलत और भ्रामक बताया। फिल्म की शूटिंग फरवरी अंत में मुंबई फिल्म सिटी में शुरू होगी और इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा।

मुंबई। फिल्म ‘गोलमाल 5’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आईं, जिसमें यह दावा किया गया कि फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने स्पष्ट किया कि ‘गोलमाल 5’ किसी भी क्लासिक बॉलीवुड फिल्म से प्रेरित नहीं है। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि ऐसी चल रही खबरें गलत, भ्रामक और पूरी तरह असत्य हैं।

रोहित शेट्टी ने मीडिया हाउसेज, प्रकाशनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अनुरोध किया कि बिना पुष्टि की जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित न करें। किसी भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण को प्रकाशित करने से पहले आधिकारिक पीआर प्रतिनिधि यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस से सत्यापन अनिवार्य होगा, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में मुंबई फिल्म सिटी में शुरू होगी और इसे 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात