सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

फिल्म का लुक पहले ही सामने आ चुका

सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

सई एम मांजरेकर फिल्म ‘इंडिया हाउस’ में आजादी से पहले के दौर को जीती नजर आएंगी। पीरियड ड्रामा पर काम करते हुए कहा कि उस समय की भाषा, सोच और भावनाओं को समझना चुनौतीपूर्ण, लेकिन सीखने वाला अनुभव। भव्य सेट, कॉस्ट्यूम और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ यह फिल्म पहले ही दर्शकों में उत्सुकता जगा रही।

मुंबई। अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आने वाली फिल्मइंडिया हाउस’ के साथ एक नए सिनेमाई स्पेस को एक्सप्लोर कर रही हैं। यह फिल्म आजादी से पहले के दौर पर आधारित है और उस समय की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दिखाती है। फिल्म का लुक पहले ही सामने चुका है और सई ने इस पीरियड फिल्म पर काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

अपने अनुभव के बारे में सई ने कहा- किसी अलग दौर पर आधारित फिल्म पर काम करना बहुत दिलचस्प होता है। उस समय का माहौल, भाषा, कला और फैशन सब कुछ अलग होता है, जो सेट पर काम करने को और खास बना देता है। एक एक्टर के तौर पर आपको धीमे होकर चीजों को अलग तरीके से समझना पड़ता है, क्योंकि उस समय लोग कैसे बात करते थे, कैसे अपनी भावनाएं व्यक्त करते थे, सब कुछ आज से काफी अलग था। कॉस्ट्यूम और पूरा माहौल भी आपको उसी दुनिया में बनाए रखने में मदद करता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर होती है। मेरे लिए यह एक सीखने वाला अनुभव रहा है। उस समय की सोच को समझना और उसे अपने किरदार में ईमानदारी के साथ लाना।

फिल्म की कहानी और सेटिंग में उस दौर को बारीकी से दोबारा रचा गया है, चाहे वह कॉस्ट्यूम हो, डायलॉग्स हों या माहौल। इसके लिए कलाकारों को एक अलग तरह की एक्टिंग और रिदम अपनानी पड़ी। सई के लिए यह अनुभव काफी नया और गहराई से जुड़ने वाला रहा है, क्योंकि वह ऐसे किरदार को निभा रही हैं जो उसी समय से प्रभावित है।

इंडिया हाउस’ अपने विजुअल्स और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की वजह से पहले से ही चर्चा में है और इस फिल्म के साथ सई मांजरेकर अपने करियर में एक और नया कदम बढ़ा रही हैं।

Read More फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा बड़े पर्दे पर, जानें रिलीज डेट

 

Read More ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Post Comment

Comment List

Latest News

डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद : बैंकिंग-आईटी शेयरों में दबाव, इन शेयरों में दिखा एक्शन 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश के शहरों का बुनियादी ढांचा : 2026-27 में केन्द्र से योजना के बजट आवंटन में भारी बढ़ोतरी, मिलेंगे 2,341 करोड़
सूने मकान का टूटा ताला, पांच लाख के जेवरात पर फेरा हाथ
गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण का मतदान बुधवार को ; BJP-TMC के लिए परीक्षा की घड़ी, इन दिग्गजों की साख दांव पर
एन.पी.टी. के आसपास की स्थिति चिंताजनक, पश्चिमी देश इस संधि का कर रहा राजनीतिकरण : रूसी दूत