सलमान खान ने ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए किया है अब तक का सबसे मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन, लद्दाख में कठिन वर्कआउट और एंड्योरेंस ट्रेनिंग

फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी

सलमान खान ने ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए किया है अब तक का सबसे मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन, लद्दाख में कठिन वर्कआउट और एंड्योरेंस ट्रेनिंग

सलमान खान ने फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए लद्दाख में कठिन ट्रेनिंग। 45 दिनों तक ऊंचाई पर वर्कआउट और एंड्योरेंस ड्रिल्स के जरिए उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन। चोटों के बावजूद उनकी प्रतिबद्धता दिखी।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्ममातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीसके लिए लद्दाख की पहाड़ियों में बेहद कठिन ट्रेनिंग की है, जहाँ उन्होंने अपनी चोटों की परवाह किए बिना अपनी फिटनेस को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म बहादुरी और बलिदान की एक दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार है।

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया- सलमान खान ने इस फिल्म के लिए गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने लद्दाख की ऊंचाइयों पर ट्रेनिंग की है, जहाँ उन्होंने भारी वेट सेशन्स के साथ-साथ मुश्किल एंड्योरेंस ड्रिल्स भी कीं। यह पिछले कुछ सालों में उनके द्वारा अपनाए गए सबसे कठिन फिटनेस रूटीन में से एक है, जो इस रोल के लिए उनकी जबरदस्त कमिटमेंट को दिखाता है। लद्दाख के 45 दिनों के शेड्यूल के दौरान, सुपरस्टार ने अपनी फिजीक बनाए रखने के लिए कैलिस्थेनिक्स पर आधारित वर्कआउट रूटीन अपनाया, क्योंकि इतनी ऊंचाई वाली शूटिंग लोकेशन्स पर पूरा जिम सेटअप ले जाना काफी मुश्किल था।

सूत्र ने बताया- जो बात इसे और भी हैरान करने वाली बनाती है, वह यह है कि सलमान कई चोटों से जूझने के बावजूद यह सब कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में इतनी तीव्रता, अनुशासन और जुनून के साथ ट्रेनिंग करना। सच कहूँ तो, यह कुछ ऐसा है, जिसे सिर्फ सलमान खान ही कर सकते हैं।

मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीसका प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा किया गया है, और अपूर्व लाखिया इसके निर्देशक हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जुझारूपन का एक बेबाक चित्रण पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Read More ‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 

Read More राज मंदिर में गूंजा ‘अंतस 2’ का जादू : फिल्म को दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तालियों से गूंजा हॉल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा
सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार। यह मामला आनन्दलोक योजना स्थित...
वैलेरी गेरासिमोव का दावा : लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण, रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से बढ़ रही आगे
कांग्रेस ने चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी : अरूण साव  
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर 
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक : तलवारें लहराकर मचाया हुड़दंग, 7 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय : बुधवार को समाप्त हो रहा संघर्ष विराम, नए कूटनीतिक दौर की उम्मीदें अब भी अनिश्चित
भाजपा ने आप पर साधा निशाना : आप है ड्रामा पार्टी और केजरीवाल उसके निर्देशक, स्वराज ने कहा- देश की न्यायपालिका की एक महिला सदस्य पर की दबाव बनाने की कोशिश