सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा

अपनी प्रेम कहानी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए

सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खुलासा किया कि उनके रिश्ते को सबसे पहले सलमान खान ने पहचान लिया था। शो ‘डबल डेट’ में कपल ने बताया कि सलमान उनकी केमिस्ट्री समझ गए थे, दोनों इसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने खुलासा किया है कि उनके रिश्ते को सबसे पहले अभिनेता सलमान खान ने पहचान लिया था, जबकि उस समय दोनों अपने प्यार को स्वीकार करने से बच रहे थे। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शोडबल डेटके नए एपिसोड में सोनाक्षी और जहीर ने अपनी प्रेम कहानी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। दोनों ने बताया कि सलमान खान, जिन्होंने उनकी पहली मुलाकात करवाई थी, शुरू से ही समझ गए थे कि उनके बीच कुछ खास चल रहा है।

जहीर ने कहा- सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही सब पता चल गया था। उन्हें पहले ही समझ गया था कि हमारे बीच कुछ चल रहा है।

सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा- हम दोनों के बीच साफ-साफ वाइब थी और सलमान इतने भी भोले नहीं हैं। उन्हें सब दिख रहा था। जब भी वो मुझसे पूछते थे, हम दोनों इनकार कर देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है। एक दिन उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आएगा, जब तुम दोनों में झगड़ा होगा और दोनों मेरे पास रोने आओगे। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी एक का पक्ष नहीं लेना चाहता।

सोनाक्षी ने बताया कि उनके रिश्ते की पुष्टि तब हुई जब एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से केवल इतना कहा- दिख रहा है सब। इसके बाद दोनों को एहसास हो गया कि उनकी केमिस्ट्री अब किसी से छिपी नहीं है।

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों, प्रेम कहानी के यादगार पलों और शादी तक के सफर को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह दोस्तों और करीबियों ने उनके रिश्ते को शुरू से ही महसूस कर लिया था, जबकि वे खुद इसे सार्वजनिक करने से बचते रहे।

Read More ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के चलते सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज। चांदी 2200 रुपए टूटकर 2,25,000...
रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग
पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, कहा-योग्यता नहीं, पैसों से बिक रही हैं सरकारी नौकरियां
राजधानी के जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल, ऑपरेशन थियेटर से ब्लड बैंक तक व्यवस्थाएं प्रभावित
"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास
जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव