‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल

फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी 

‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का पहला लुक सामने आया, वे मराठा वेशभूषा में नजर आ रहे। फिल्म में उनका जीवा महाले के रूप में कैमियो। रितेश देशमुख निर्देशित फिल्म में कई सितारे शामिल।

मुंबई। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से सलमान खान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे मूंछों और भगवा पगड़ी में पारंपरिक मराठा वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान कैमियो भूमिका में ‘जीवा महाले’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

‘राजा शिवाजी’, मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और भाग्यश्री जैसे कलाकार शामिल हैं।

फिल्म रिलीज के साथ ही सलमान का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके किरदार की पहले आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे कैमियो रोल में हैं। रितेश देशमुख ने बताया कि सलमान ने खुद फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी।

 

Read More सई एम मांजरेकर ने ‘इंडिया हाउस’ के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात : कहा- अलग दौर, भाषा और भावनाओं को समझने का मिला अनोखा अनुभव

Post Comment

Comment List

Latest News

आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
गर्मियों के मौसम में आम की मिठास भले ही बाजार में छा गई हो, लेकिन ‘आमों का राजा’ कहे जाने...
आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल