संजय लीला भंसाली ने पूरी की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग, 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म हिंदी के साथ तमिल तथा तेलुगु भाषाओं में भी प्रदर्शित की जाएगी

संजय लीला भंसाली ने पूरी की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग, 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी कर ली। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू। भव्य रोमांटिक वॉर ड्रामा को लेकर दर्शकों में उत्सुकता। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज।

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा।

‘लव एंड वॉर’ एक भव्य रोमांटिक वॉर ड्रामा है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार इस तरह की कहानी में साथ नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली अपनी भव्य प्रस्तुति, शानदार विजुअल्स और अलग अंदाज की कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर ने दर्शकों का इंतजार और बढ़ा दिया है। अब तक फिल्म की आधिकारिक झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में प्रशंसकों को इसके फस्र्ट लुक, टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज के लिए 21 जनवरी 2027 की तारीख तय की है। फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ तमिल तथा तेलुगु भाषाओं में भी प्रदर्शित की जाएगी।

Read More क्यूबा की जोआना उरांगा बनीं मिस टीन इंटरनेशनल-2026, फर्स्ट रनरअप रही नामीबिया की चैंटल बोरेन

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म के भव्य पैमाने और दमदार स्टारकास्ट को देखते हुए इसे 2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर NCPCR के विशेष अभियान में 3,800 से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी से मुक्त, 575 से अधिक एफआईआर दर्ज; पुनर्वास पर दिया जोर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने 12 जून से 31 अगस्त तक चलाए गए विशेष 'अखिल भारतीय बचाव और...
नर्सिंग समिट पर विवाद, एसोसिएशन ने लगाए वसूली के आरोप
बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू
खरगे-जयराम ने दी जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर ISRO टीम को बधाई, कहा- देश की रणनीतिक क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी
बांधों में पानी की आवक बढ़ी, 24 घंटे में 13.5 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक