सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज जी5 पर होगी रिलीज, घरेलू महिला की कहानी को दर्शाया गया

जी5 पर सात फरवरी को रिलीज होगी

सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज जी5 पर होगी रिलीज, घरेलू महिला की कहानी को दर्शाया गया

सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म मिसेज को लेकर चर्चा में है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर सात फरवरी को रिलीज होगी। सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म मिसेज को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में सान्या एक नई दुल्हन ऋचा की भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी का अपडेट शेयर किया है। फिल्म मिसेज का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा। फिल्म मिसेज सात फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी।

फिल्म मिसेज मलयालयम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी को दर्शाया गया है, जो लजीज खाना बनाती है। वह अपने परिवार और पति का खूब ख्याल रखती हैं।हालांकि, वह घर के कार्यों में ही फंसकर रह जाती हैं। जब महिला इन सभी काम से तंग आ जाती है तो कहानी में बड़ा मोड़ आता है।

फिल्म का निर्देशन आरती कड़व ने किया है व पम्मी बावेजा और हर्मन बावेजा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह फिल्म हर महिला की प्रेरणा है। फिल्म के पोस्टर में सान्या एक मजबूत महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी जिंदगी के बदलावों को बखूबी संभालती है।

 

Read More आयुष्मान खुराना ने पहली बार हरियाणवी पॉप में रखा कदम, पेश किया गाना ‘द हार्टब्रेक छोरा’

Read More नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का खुलासा

Read More भारत में बनने वाली सबसे बड़ी फिल्म, राजस्थान के सिनेमा और पर्यटन के लिए एक नया युग

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत