‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ

‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज सूची में नंबर-1 पर पहुंचा। मिडिल क्लास जिंदगी की सच्ची कहानियों और दमदार किरदारों के लिए मशहूर टीवीएफ ने इस उपलब्धि का सोशल मीडिया पर जश्न मनाया।

मुंबई। द वायरल फीवर के शोसपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर  नंबर 1 स्थान हासिल किया है। वायरल फीवर ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में स्थापित किया है।

वायरल फीवर ने सालों से मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाने में महारत हासिल की है, ऐसे किरदार और पल रचे हैं, जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं। हालांकि,‘सपने वर्सेज एवरीवन’ का दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह अब आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुएसपने वर्सेज एवरीवन 2’ के आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज की लिस्ट में नंबर 1 रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया- सपने देखने वालों द्वारा बनाई गई एक कहानी, जिसे हर किसी ने सराहा।

 

Read More मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों के नए दौर की तैयारी कर रहा अमेरिका, रिपोर्ट में दावा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों के नए दौर की तैयारी कर रहा अमेरिका, रिपोर्ट में दावा
ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों संग हाई-लेवल बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत जारी...
राजस्थान सरकार का मितव्ययता पर जोर, सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बनाया जाएगा ई-व्हीकल
जयपुर में किराएदार की क्रूरता : मकान मालकिन का गला दबाकर सिर दीवार से फोड़ा, लूटे गहने और मोबाइल
‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार
मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही युवा आबादी
शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद शिक्षक आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने पर सहमति
सिंगरौली खनन मामले में संवेदनशीलता से विचार करे सरकार, जयराम बोले- कोयला खनन परियोजना के खिलाफ कानूनी चुनौती का खुला है विकल्प